जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

फैंस के लिए आई दुखद खबर! जल्द टूटने वाला है ऐतिहासिक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, कारण हैरान करने वाला!

Delhi Sports City Project: 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 961 करोड़ में बने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर हाल ही में 50 करोड़ खर्च हुए थे। अब सरकार इसे तोड़कर नए प्रोजेक्ट को बनाने की तैयारी में है।

संजय सिंह बिष्ट

Jawaharlal Nehru Stadium: भारत देश व उसकी राजधानी दिल्ली के मशहूर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सरकार अब इस ऐतिहासिक स्टेडियम को तोड़कर उसकी जगह एक आधुनिक “स्पोर्ट्स सिटी” बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस परियोजना को लेकर खेल मंत्रालय ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

961 करोड़ में हुआ था 2010 का रिनोवेशन

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का निर्माण मूल रूप से 1982 एशियाई खेलों (Asian Games) के लिए किया गया था। तब से लेकर अब तक इस स्टेडियम ने कई ऐतिहासिक खेल आयोजनों की मेजबानी की है। साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले स्टेडियम का व्यापक नवीनीकरण किया गया था, जिस पर 961 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। हाल ही में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले भी यहां 50 करोड़ रुपए का रेनोवेशन कार्य हुआ था।

सरकार का नया विजन-बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सिटी

खेल मंत्रालय का अब लक्ष्य है कि इस पूरे क्षेत्र को एक “मॉडर्न स्पोर्ट्स सिटी” में तब्दील किया जाए, जिसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं हों। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय इस परियोजना के लिए दोहा और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स सिटी मॉडल्स का अध्ययन कर रहा है ताकि भारत में सर्वश्रेष्ठ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा सके। एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि “यह परियोजना अभी विचाराधीन है। हम वैश्विक मॉडलों का अध्ययन कर रहे हैं। जब यह प्रक्रिया पूरी होगी, तब योजना के अगले चरण में जाएंगे।”

खेलों के लिए नई पहचान बनेगा यह प्रोजेक्ट

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम ने वर्षों से भारतीय खेल इतिहास के कई सुनहरे पल देखे हैं। 1982 एशियाई खेलों से लेकर 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैचों तक। अब इस स्टेडियम की जगह बनने वाली स्पोर्ट्स सिटी का लक्ष्य है कि भारत को एक ऐसा केंद्र मिले, जो ओलंपिक स्तर के आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम हो।

दिल्ली को मिलेगा नया खेल हब

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला, तो आने वाले वर्षों में दिल्ली को एक विश्वस्तरीय खेल केंद्र मिलने वाला है। नई स्पोर्ट्स सिटी में एथलेटिक्स, फुटबॉल, इंडोर गेम्स, स्विमिंग और मल्टी-स्पोर्ट सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। यह कदम न केवल राजधानी के लिए बल्कि पूरे भारतीय खेल तंत्र के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव साबित हो सकता है।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO