जुआन मैनुअल सेरुंडोलो (फोटो- IANS) 
खेल

फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर

French Open Upset: जानिक सिनर फ्रेंच ओपन 2026 से बाहर हो गए। अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने उन्हें पांच सेट तक चले मुकाबले में हराकर बड़ा उलटफेर किया।

संजय सिंह बिष्ट

French Open 2026: फ्रेंच ओपन में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। टूर्नामेंट में एकल खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे इटली के जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी सिनर को अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने 3-6, 2-6, 7-5, 6-1, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस हार के साथ ही सिनर का करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का सपना टूट गया।

पांच सेट तक चले इस मुकाबले में जब जानिक सिनर अपने दूसरे राउंड के मैच के तीसरे सेट में 5-1 से आगे चल रहे थे, तब ऐसा लग रहा था कि जीत उनकी ही होगी। लेकिन, अचानक सिनर को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई। 24 साल के सिनर ने दो बार मैच को अपने नाम करने के लिए सर्विस की, लेकिन दोनों बार वह नाकाम रहे। इसके अलावा, 5-4, 0/40 के स्कोर पर उन्हें कोर्ट से बाहर जाकर मेडिकल सुविधा लेनी पड़ी।

सेरुंडोलो ने उठाया चोट का फायदा

उसके बाद सिनर कभी फिट नहीं हो पाए। इटली के दिग्गज खिलाड़ी की इंजरी का सेरुंडोलो ने पूरा फायदा उठाया और आखिरी 20 गेम में से 18 गेम जीतकर 2026 का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। अर्जेंटीना के 56वें नंबर के खिलाड़ी जुआन मैनुअल सेरुंडोलो 2000 के बाद ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट में तीसरे राउंड से पहले ही टॉप सीड खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया है। 2000 में यह उपलब्धि करोल कुचेरा के नाम दर्ज हुई थी।

मैं किस्मत वाला हूं- सेरुंडोलो

जीत के बाद सेरुंडोलो ने सिनर के बारे में कहा, "उनके लिए यह बहुत मुश्किल था। मैं एक सेट में तीन से ज्यादा गेम नहीं जीत पा रहा था, इसलिए मैं थोड़ा किस्मतवाला रहा। इस मैच को जीतने के हकदार तो वही थे, लेकिन फिर न जाने क्या हो गया। मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है और उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।" सेरुंडोलो का तीसरे दौर में मुकाबला स्पेनिश खिलाड़ी मार्टिन लैंडालूस या चेक खिलाड़ी विट कोप्रिवा से होगा।

सिनर के लिए हार उनके करियर ग्रैंड स्लैम के सपने को तोड़ने वाली रही। फ्रेंच ओपन एकमात्र ऐसा खिताब है जिसे जीतने में सिनर अब तक सफल नहीं हो पाए हैं। स्पेन के कार्लोस अल्काराज इंजरी की वजह से पहले से ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है, इसलिए सिनर को एकल खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लगातार 30 मैच जीत चुके सीनर का इस हार के साथ ही फ्रेंच ओपन जीतने का इंतजार कम से कम एक साल के लिए और बढ़ गया है।

IANS इनपुट के साथ

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी