File Photo 
खेल

T20 World Cup के चरम दौर के बीच IPL 2023 को लेकर हुआ रिटेंशन के साथ IPL Auction का एलान, जानिए डिटेल में

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

आज बुधवार, 9 नवंबर को ICC T20 World Cup, 2022 का पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच (Pakistan vs New Zealand) भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे आरंभ होगा। उसके बाद गुरुवार, 10 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल भारत-इंग्लैंड के बीच (India vs England) खेला जाएगा। खेलप्रेमियों की निगाहें वर्ल्ड कप के चरम दौर पर टिकी है, लेकिन इसी दौरान IPL के आगामी सीजन IPL 2023 को लेकर भी हलचल तेज़ हो चुकी है।

BCCI की तरफ से IPL की सभी टीमों के अपनी रिटेंशन लिस्ट देने  को बोला गया है। जारी निर्देश के अनुसार, 15 नवंबर तक हर टीम को रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की जानकारी दे देनी है, ताकि IPL 2023 से पहले होने वाली नीलामी की तैयारियां आरंभ हो सके।  

महत्वपूर्ण बातें

  • IPL 2023 में कुल 10 टीमें खेलेंगी। 
  • 15 नवंबर तक हर टीम को जानकारी देनी है कि वह किन खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड से रिलीज़ कर रही है। जो खिलाड़ी रिलीज़ कर दिए जाएंगे, उन्हें IPL  Auction में जाने का मौका मिलेगा।
  • IPL 2023 के लिए 16 दिसंबर को नीलामी होगी।
  • नीलामी का आयोजन बेंगलुरु या इंस्तानबुल में होगा।
  • हर टीम के वॉलेट में 95 करोड़ रुपए होंगे।

ये नामचीन खिलाड़ी जा सकते हैं नीलामी में

हालांकि, आज की तारीख़ तक  किसी भी टीम की तरफ से  रिटेंशन लिस्ट जारी नहीं की गई है। उसकी के आधार पर ऑक्शन में जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बनेगी। सूत्रों के मुताबिक, अबकी नीलामी में कई बड़े नाम आने की संभावना है। इस बार टीमों की तरफ से कई बड़े नाम रिलीज़ किए जा सकते हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) के कायरन पोलार्ड (Kieron Polard), गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans GT) के मैथ्यू वेड (Matthew Wade), दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur), राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के नवदीप सैनी (Navdeep Saini), पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)  के शिवम मावी (Shivam Mavi), वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि, यह IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन होगा, क्योंकि पिछले साल ही मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था। पिछले ही साल आईपीएल में 2 टीमें जुड़ी। 

अबकी मिनी ऑक्शन की खास बात ये है कि इसे टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। अब इन दोनों के लिए मीडिया राइट्स अलग हो गए हैं। बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों की रिटेंशन और ऑक्शन की हलचल Star Sports चैनल और डिजिटल पर Viacom18 के प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा।

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट