रमनदीप सिंह (सौजन्य: X)  
खेल

KKR के रमनदीप सिंह बने 'सुपरमैन', हवा में उड़कर पकड़ा दीपक हुड्डा का अद्भुत कैच- देखें वीडियो

KKR और LSG के बीच मैच खेला जा रहा है। रमनदीप सिंह ने दीपक हुड्डा का अद्भुत कैच पकड़कर उन्हें आउट कर दिया। उनके इस बेहतरीन कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मृणाल पाठक

कोलकाता: ईडन गार्डंस (Eden Gardens) में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो काफी हद तक सही साबित हुआ। कोलकाता की शानदार गेंदबाजी के सामने लखनऊ के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब KKR के रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल (Ramandeep Singh Catch Video) हो रहा है, जिसमें वह उड़कर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) का शानदार कैच पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रमनदीप सिंह का अद्भुत कैच

दरअसल, कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां लखनऊ के बल्लेबाज काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान KKR के खिलाड़ी रमनदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अद्भुत कैच पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हवा में उड़कर दीपक हुड्डा का कैच पकड़ा। उनके इस बेहतरीन फील्डिंग की अब जमकर तारीफ हो रही है।

हवा में उड़कर लपका कैच

सोशल मीडिया पर वायरल रमनदीप सिंह का यह अद्भुत कैच लपकने के वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जिस तरफ से उन्होंने हवा में उड़कर शानदार कैच लपका है वह काबिल-ए-तारीफ है। उनकी इस बेहतरीन फील्डिंग के लिए उनकी काफी सराहना की जा रही है।

शमर जोसेफ का डेब्यू

बता दें कि आईपीएल के इस मुकाबले में LSG की तरफ से वेस्टइंडीज के शानदार गेंदबाज शमर जोसेफ डेब्यू कर रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ वह पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं। अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए मशहूर शमर जोसेफ आईपीएल में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। उनकी शानदार गेंदबाजी से कोलकाता को कितना फायदा होगा यह देखने योग्य होगा।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा