File Photo 
खेल

इस दिन होगा आईपीएल 2023 का मिनी-ऑक्शन, 1000 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आईपीएल के इस सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली इस महीने से लगने वाली है। वहीं, अब बोली लगने की तारीख तय कर ली गई है। बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि, आईपीएल ऑक्शन (IPL 2023 Auction) के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की तय समय-सीमा भी खत्म हो गई है। वहीं, अब 23 दिसंबर को कोच्चि में 1000 के करीब खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। 23 दिसंबर को ज्यादा से ज्यादा 87 खिलाड़ी बिकेंगे।

23 दिसंबर को कोच्चि (Kochi) में होने वाले आईपीएल 2023 के मिनी-ऑक्शन में ह्यूज एडमीड्स ही नीलामीकर्ता के रूप में लौटेंगे। ए़डमीड्स ने खुद ही अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है।

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में नीलामी के लिए 714 भारतीयों और 277 विदेशी खिलाड़ियों के साथ कुल 991 खिलाड़ियों ने खुद को उपलब्ध कराया है। इसमें इंग्लैंड के धुरंधर बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन, जो रूट और मयंक अग्रवाल जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं। 277 विदेशी खिलाड़ियों में असोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं। 

277 विदेशी खिलाडियों में से 185 कैप्ड खिलाड़ी हैं, जिसमें से बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन और सैम करेन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।इनमें सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया हैं, जिनकी संख्या 57 है, वहीं साउथ अफ्रीका से 52 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यूएई, नामीबिया, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स से भी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार