खेल

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, यह तेज गेंदबाज हुआ IPL से बाहर

मुंबई इंडियंस 8 मैच हारकर पहले ही प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: 5 बार आईपीएल (IPL) का ख़िताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस सीजन में अब तक सिर्फ एक मैच जीत पाई है। वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के साथ होने वाला है। इसी मैच से पहले मुंबई (MI) को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स (Tymal Mills) चोट लगने के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। 

हाल ही में मुंबई फ्रेंचाइजी की ओर से बयान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया कि, टीम ने टाइमल मिल्स (Tymal Mills) की जगह दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) को मौजूदा सीजन के बाकी बचे मुकाबलों के लिए साइन किया है। मिल्स ने आईपीएल के इस सीजन में 5 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए।

बता दें कि, टाइमल मिल्स (Tymal Mills) को टखने में चोट है। मिल्स 16 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में आखिरी बार खेलते हुए दिखाई दिए थे। उस मैच में मिल्स ने 3 ओवर में 54 रन लुटाए थे। 

वहीं, मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) को 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। स्टब्स का घरेलू सीजन शानदार रहा है। उन्होंने हाल में संपन्न सीएसए चैलेंज टूर्नामेंट में वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए 183.12 की स्ट्राइक रेट से कुल 293 रन बनाए थे।

आज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans vs Mumbai Indians) से होना है। मुंबई इंडियंस 8 मैच हारकर पहले ही प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। 

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट