प्रमोद भगत (सौजन्य-एक्स) 
खेल

पेरिस पैरालम्पिक से बाहर भारतीय शटलर प्रमोद भगत, 18 महीने के लिए हुए निलंबित

पेरिस ओलंपिक के बाद अब जल्द ही पैरालम्पिक खेल शुरू होने वाले है। जिसमें भारत के खिलाड़ी में भी भाग लेंगे। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें भारत के शटलर के निलंबन की खबर आयी है। टोक्यो में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत पेरिस पैरालिम्पिक से बाहर हो गए है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक के बाद अब जल्द ही पैरालम्पिक खेल शुरू होने वाले है। जिसमें भारत के खिलाड़ी में भी भाग लेंगे। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें भारत के शटलर के निलंबन की खबर आयी है।

टोक्यो के स्वर्ण पदक विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पेरिस पैरालम्पिक में अपना खिताब बरकरार नहीं रख पायेंगे जिन्हें बीडब्ल्यूएफ के डोपिंग निरोधक ‘वेयरअबारट' (ठिकाने का पता) नियम के उल्लंघन के कारण 18 महीने के लिये निलंबित कर दिया गया है।

बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा ,‘‘ बैडमिंटन विश्व महासंघ इसकी पुष्टि करता है कि भारत के टोक्यो 2020 पैरालम्पिक चैम्पियन प्रमोद भगत को 18 महीने के लिये निलंबित किया गया है और वह पेरिस पैरालम्पिक नहीं खेलेंगे।''

इसमें कहा गया ,‘‘ एक मार्च 2024 को खेल पंचाट (सीएएस) डोपिंग निरोधक प्रभाग ने भगत को बीडब्ल्यूएफ के डोपिंग निरोधक नियम के उल्लंघन का दोषी पाया। वह एक साल में तीन बार अपना ठिकाना बताने में नाकाम रहे थे।''

प्रमोद भगत निलंबित

टोक्यो पैरालिम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता पैरालिम्पिक खेल में भारतीय शटलर प्रमोद भगत 18 महीनों के लिए सस्पेंड हो गए है।

36 वर्ष के एसएल3 खिलाड़ी भगत ने सीएएस के अपील विभाग में इस फैसले के खिलाफ अपील की थी जो पिछले महीने खारिज हो गई। बयान में कहा गया ,‘‘ 29 जुलाई 2024 को सीएएस के अपील विभाग ने भगत की अपील खारिज कर दी और सीएएस के डोपिंग निरोधक प्रभाग के एक मार्च 2024 के फैसले की पुष्टि की। उनका निलंबन अब प्रभावी है।''

यह निलंबन एक सितंबर 2025 तक लागू रहेगा। बिहार में जन्मे भगत ने पिछले साल फरवरी में पांचवां विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतकर चीन के लिन डैन की बराबरी की थी।

भारतीय पैरा बैडमिंटन के मुख्य कोच गौरव खन्ना ने कहा ,‘‘ यह काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। वह पैरालम्पिक में पदक उम्मीद थे लेकिन वह योद्धा है और मुझे यकीन है कि मजबूती से वापसी करेंगे।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)  

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी