काइनान डेरियस चेनाई और नीरू ढांडा  सोर्स- (सोशल मीडिया)
खेल

एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड किया ध्वस्त, भारत को मिला एक और गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत ने 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिए हैं, जिसके बाद अब भारत के कुल पदकों की संख्या 59 हो गई है।

राहुल उपाध्याय

Asian Games 2026 India Won Gold Medal: जापान के आइची नागोया में जारी एशियन गेम्‍स में आज यानी बुधवार को 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने सटीकता की मिसाल पेश करते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू ढांडा की मिक्स्ड जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

क्वालिफिकेशन राउंड में चौथे स्थान पर रहने के बाद भारतीय निशानेबाजों ने फाइनल में जबरदस्त वापसी की और कतर की मोहम्मद अल-रुमैही तथा रे बासिल की मजबूत जोड़ी को मात देकर पोडियम का शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

काइनान और नीरू ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारतीय टीम की जोड़ी ने न केवल गोल्ड मेडल जीता, बल्कि निशानेबाजी का नया महाद्वीपीय मानदंड भी स्थापित कर लिया। काइनान और नीरू ढांडा जोड़ी ने फाइनल में 34 का स्कोर दर्ज कर एशियाई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

खास बात यह है कि पिछला एशियाई रिकॉर्ड 30 अंकों का था, जो इसी साल जनवरी में कतर की टीम ने ही बनाया था। फाइनल मुकाबले में कतर की टीम 32 अंकों के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं चीन के क्यूई यिंग और सुन यूनोंग की जोड़ी ने 23 का स्कोर बनाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

भारतीय महिला टीम का दूसरा गोल्ड

26 वर्षीय भारतीय महिला खिलाड़ी नीरू ढांडा के लिए यह एशियन गेम्स का अभियान किसी सपने से कम नहीं रहा। दरअसल, मंगलवार को महिला ट्रैप इंडिविजुअल स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली नीरू, एशियाई खेलों के इस बड़े मंच पर व्यक्तिगत ट्रैप मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी थीं, इसके बाद मिक्स्ड टीम में काइनान चेनाई के साथ मिलकर एक और एशियन रिकॉर्ड बनाते हुए उन्होंने 24 घंटे के भीतर भारत की झोली में दूसरा स्वर्णिम पदक डाल दिया।

इस उपलब्धि के साथ भारत के खाते में फिलहाल 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज मेडल आ गए हैं। भारत के कुल पदकों की संख्या 59 हो गई है। भारत पदक तालिका में अभी सातवें पायदान पर है।

पुरुष टीम का फाइनल में धमाल

भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने भी बेहतरीन वापसी करते हुए चीन को रोमांचक फाइनल में हराकर एशियाई खेलों में अपना खिताब बरकरार रखा और इसी स्पर्धा में मिश्रित टीम तथा महिला टीम के बाद शीर्ष पर रहकर गोल्ड की हैट्रिक पूरी कर ली हैं।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता