भारतीय निशानेबाज (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
खेल

Paris Olympics 2024: पेरिस में खाने के लिए तरस रहे भारतीय निशानेबाज, नहीं मिल रहा मनपसंद भोजन

ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने आये भारतीय दल को उनके स्वाद के अनुसार भोजन ढूंढने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों के लिए यहां दो ‘एथलीट गांव' हैं लेकिन दोनों में ही भारतीयों को अपना पसंदीदा भोजन नहीं मिला।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में भाग लेने पहुंचे भारतीय निशानेबाजों का लक्ष्य देश के लिए मेडल जीतना है। पर उन्हें वहां पहुंचकर कई तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है। निशानेबाज इस समय खाने के लिए चेटेरोक्स में तरस रहे हैं। जहां उनके मनपसंद का भोजन भी उन्हें नसीब नहीं हो पा रहा है।

खिलाड़ियों के लिए यहां दो ‘एथलीट गांव' हैं लेकिन दोनों में ही भारतीयों को अपना पसंदीदा भोजन नहीं मिला। कुछ निशानेबाज स्थानीय दक्षिण एशियाई रेस्तरां पर निर्भर हैं जबकि कुछ ने अपना खाना खुद पकाया है। एक भारतीय निशानेबाज ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘खाना ढूंढने में मुश्किल हो रही है, बस किसी तरह से काम चल रहा है।''

पिस्टल कोच जसपाल राणा ने कहा, ‘‘हम तो खुद बनाते हैं। कल मैंने राजमा चावल खाया। किराने की दुकान से जरूरी सामान खरीदा और अपने अपार्टमेंट में बनाया।'' वहीं कुछ अन्य निशानेबाज पेरिस में खेल गांव की चहल पहल की कमी महसूस कर रहे हैं। वे पेरिस में ही रहना पसंद करते।

एक भारतीय निशानेबाज ने कहा, ‘‘शूटिंग रेंज खूबसूरत है। लेकिन मैं मुख्य खेल गांव से दूर रहकर थोड़ा परेशान हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘यहां रहने की व्यवस्था ऐसी नहीं है जैसी मैंने सोची थी। लेकिन मैं प्रतियोगिता और जीतने के लिए यहां हूं।''

जानकारी के लिए बता दें कि बाइस साल की मनु भाकर ने क्वालीफिकेशन में 580 का स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बना ली। जिसमें हंगरी की निशानेबाज वेरोनिका मेजर ने 582 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही। इस स्पर्धा में चुनौती पेश कर रही रिदम सांगवान 573 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा