Paris Olympics 2024: आज रहेगी मनु भाकर और पीवी सिंधू पर नजर, जानें 28 जुलाई का पूरा शेड्यूल

आज यानी 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक का दूसरा दिन है। आज भी भारत के की इवेंट्स हैं। भारतीय खिलाड़ी आज बैडमिंटन, निशानेबाजी, नौकायन, टेबल टेनिस और तैराकी में अपना दम दिखाएंगे।
Schedule of all India events at Paris Olympics 2024 on July 28
मनु भाकर और पीवी सिंधु (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से हो गया है। भारत के खिलाड़ियों के मुकाबले भी शुरू हो गए हैं। आज यानी 28 जुलाई को ओलंपिक का दूसरा दिन है। आज भी भारत के की इवेंट्स हैं। जिस पर सबकी निगाहें रहेगी। भारतीय खिलाड़ी आज बैडमिंटन, निशानेबाजी, नौकायन, टेबल टेनिस और तैराकी में अपना दम दिखाएंगे। इस दौरान सबसे ज्यादा मजरें शूटर मनु भाकर पर रहेंगी।

दरअसल, भारतीय शूटर मनु भाकर आज वीमेंस 10 मीटर पिस्टल के फाइनल में खेलते दिखाई देने वाली हैं। आज उनके पास मेडल जीतने का मौका है। दूसरी तरफ भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू अपने ओलिंपिक अभियान की शुरुआत करेंगी।

बैडमिंटन

वीमेंस सिंगल्स (ग्रुप स्टेज): पीवी सिंधु बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (मालदीव), दोपहर 12:50 बजे पुरुष एकल (ग्रुप स्टेज): एचएस प्रणय बनाम फैबियान रोथ (जर्मनी), रात 8 बजे

टेबल टेनिस

वीमेंस सिंगल्स (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (स्वीडन) - दोपहर 12.15 बजे

वीमेंस सिंगल्स (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (ग्रेट ब्रिटेन) - दोपहर 12.15 बजे

मेंस सिंगल्स (दूसरा दौर): शरथ कमल बनाम डेनी कोजुल (स्लोवेनिया) - दोपहर 3.00 बजे

निशानेबाजी

वीमेंस 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन, दोपहर 12.45 बजे

मेंस 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता, दोपहर 2.45 बजे

वीमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर, दोपहर 3.30 बजे

स्विमिंग

मेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज - दोपहर 3.16 बजे वीमेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु - दोपहर 3.30 बजे

नौकायन

मेंस सिंगल्स स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार, दोपहर 1.18 बजे

आर्चरी

वीमेंस टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी) बनाम फ्रांस/नीदरलैंड - शाम 5.45 बजे

वीमेंस टीम (सेमीफाइनल): शाम 7.17 बजे

वीमेंस टीम (मेडल स्टेज के मैच): रात 8.18 बजे

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com