खेल

Kho Kho World Cup: भारतीय टीम ने जीता पहला विश्व कप, नेपाल को रौंदकर बना विजेता; महिला के बाद पुरुष टीम ने भी जीता खिताब

भारतीय पुरुष टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में नेपाल को हराकर पहला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने नेपाल को 54-36 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय पुरुष टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में नेपाल को हराकर पहला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने नेपाल को 54-36 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पुरुष टीम से पहले भारतीय महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया था।

खो-खो वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला टक्कर काफी टक्कर का रहा। हालांकि पहले टर्न में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 अंक बटोरे। इस दौरान नेपाल की टीम को एक पॉइंट भी लेने नहीं दिया। नेपाल पहले टर्न में अपना खाता भी नहीं खोल सका। वहीं दूसरे टर्न में नेपाल की टीम ने वापसी की। वापसी करते हुए नेपाल ने 18 अंक हासिल किए। लेकिन इस टर्न के साथ भी भारतीय टीम बढ़त बनाने में कामयाब रही। भारतीय टीम के पास अब भी 8 अंक की बढ़त थी।

तीसरे और चौथे टर्न में भारतीय टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

उसके बाद तीसरे टर्न में भारत के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और वापसी करते हुए 50 से ज्यादा अंक बना लिए। तीसरे टर्न में भारतीय टीम ने शानदार का प्रदर्शन किया। चौथे टर्न में भी टीम इंडिया ने बढ़त बनाए रखी और खिताब पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम तीन टर्न तक बढ़त बनाए रखी। बस कुछ ऐसा ही चौथे टर्न में भी देखने को मिला। टीम इंडिया ने मुकाबले को खत्म होने तक 54-36 से नेपाल को हराया।

भारतीय पुरुष खो-खो टीम ने इस वर्ल्ड कप में दूसरी बार नेपाल की टीम को मात दी है जिसमें इससे पहले ग्रुप मुकाबले में दोनों की भिड़ंत हुई थी और उसमें भी टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही थी। पुरुष खो-खो वर्ल्ड कप के पहले सीजन में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया।

इससे पहले महिलाओं ने जीता वर्ल्ड कप का खिताब

पुरुष के मुकाबले से पहले महिला टीम का फाइनल मुकाबला खेला गया था। जहां भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 78-40 से मात देकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। पहली बार किसी भी वर्ल्ड कप में भारत को दोहरी खुशी मिली है। जहां पुरुष के बाद महिला की टीम वर्ल्ड कप जीती हो।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?