भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम (फोटो सोर्स- हॉकी इंडिया) 
खेल

IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, हासिल किया तीसरा स्थान

रोमांचक मुकाबले में भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से करारी शिकस्त दी। इस दौरान टीम इंडिया के लिए रोहित और अजीत यादव ने गोल दागा। ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र गोल टोबी मेलोन ने लगाया।

संजय सिंह बिष्ट

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने जर्मनी बर्लिन में आयोजित चार देशों के टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। 25 जून को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे स्थान के लिए 2-1 से शिकस्त दी। ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जहां पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काफी मैच को जीतने के लिए काफी संघर्ष किया। ये ही कारण था कि अंत तक मैच में रोमांच बना रहा।

मैच की शुरुआत में दोनों टीमें एक दूसरे के उपर हावी दिखी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रमक तेवर दिखाते हुए एक दूसरे के उपर गोल दागने की पूरी कोशिश की। फिर भी शुरुआती दो क्वार्टर तक कोई टीम गोल नहीं लगा सकी।

इस दौरान भारत के मजबूत डिफेंस ने ऑस्ट्रेलिया को कई मौको पर रोका। दूसरी तरफ भारत का फॉरवर्ड भी शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस को पार नहीं कर सका।

अजीत यादव ने दिखाय दम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हॉकी के इस मुकाबले में निर्णायक पल 52वें मिनट में आया। इस दौरान भारत के अजीत यादव ने बेहतरीन फील्ड गोल किया। तब भारत ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल चुकी थी। इस वक्त टीम इंडिया विरोधी दल से 2-1 के अंतर से आगे निकल गई। फिर टीम इंडिया ने ये अंतर बनाए रखा और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। हालांकि मुकाबले के अंत में ऑस्ट्रेलिया ने गोल दागने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो ऐसा करने में नाकामयाब साबित हुआ।

टीम इंडिया के लिए रोहित ने लगाया पहला गोल

इससे पहले तीसरे क्वार्टर के दौरान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 40वें मिनट के दौरान 1-0 से बढ़त बना ली थी। ये गोल कप्तान टोबी मेलोन ने किया था। लेकिन उसकी ये बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिकी। ऑस्ट्रेलिया के गोल लगाने के ठीक 5 मिनट बात यानी मुकाबले के 45वें मिनट ने भारतीय टीम को कॉर्नर मिल। इस दौरान रोहित ने अपने खेल का दम दिखाते हुए सटीक स्ट्राइक कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा कर दिया।

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच

राहुल गांधी का महाराष्ट्र पर फोकस, पुणे के बाद अब नासिक का रुख, 2 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीजा रद्द, महीनों अटकी रहीं शादियां; अब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की भारत में हुई एंट्री

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा