इनके कारण बर्बाद हुआ... पृथ्वी शॉ का करियर किसने खराब किया? खुद कर दिया खुलासा

पृथ्वी शॉ की कभी सचिन, लारा और वीरेंद्र सहवाग से तुलना होती थी, लेकिन आज ये खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इन सभी मुद्दों पर खुलकर बात की।
पृथ्वी शॉ ने अपने बुरे दिनों के बारे में खुलकर चर्चा की है।
पृथ्वी शॉ (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

कभी दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर्स के कंपेयर किए जाने वाले पृथ्वी शॉ आज टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उनको रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दूसरी तरफ विजय हजारे ट्रॉफी में उन्हें जगह नहीं मिली और आईपीएल 2025 की नीलमी में भी उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। अब उन्होंने इन सभी मुद्दों पर खुलकर बात की है।

पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के लिए साल 2018 में डेब्यू कर लिया था। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 134 रन की पारी खेली। उस वक्त के कोच रवि शास्त्री ने इस खिलाड़ी के लिए कहा था कि शॉ में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखती है, लेकिन आज वो क्रिकेट की दुनिया से दूर होते जा रहे हैं।

गलत दोस्तों के साथ समय बिताया- पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ ने हाल में ही न्यूज 24 को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा कई गलत फैसले लिए गए, जिससे क्रिकेट को कम समय मिला। उन्होंने गलत दोस्तों के साथ समय बिताया। वहीं, परिवार में उनके दादाजी के जाने का उन्हें बहुत दुख हुआ, लेकिन अब वो दोबारा से मेहनत करने की राह पर वापस आ गए हैं।

पृथ्वी शॉ ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो पहले क्रिकेट को बहुत समय देते थे। वो नेट्स में 3-4 घंटे तक बल्लेबाजी करते थे फिर भी उन्हें थकान का अनुभव नहीं होता है। इस दौरान उनका पूरा दिन मैदान पर गुजर जाता था, लेकिन देखते ही देखते उनका ध्यान भटक गया और गलत लोगों की संगत में फंस गया।

मेरा ध्यान भटक गया था- पृथ्वी शॉ

शॉ ने कहा कि "बहुत सी चीजें हैं। लोगों को यह अलग लग सकता है। लेकिन मैं जानता हूं कि क्या हुआ। मैं समझ सकता हूं। मैंने जिंदगी में कई गलत फैसले लिए। मैंने क्रिकेट को कम समय देना शुरु कर दिया। मैं पहले बहुत अभ्यास करता था। जैसे, मैं नेट्स में 3-4 घंटे बल्लेबाजी करता था। मैं बल्लेबाजी से कभी नहीं थकता था। मैं आधा दिन मैदान पर जाता था। मैं मानता हूं कि मेरा ध्यान भटक गया था।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com