भारतीय हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम बिहार पहुंची, खिताब जीतकर वर्ल्ड कप पर रहेगी नजरें

Indian Hockey Team arrives in Rajgir: हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम राजगीर, बिहार पहुंच चुकी है। एशिया कप का खिताब जीतकर भारतीय टीम की नजरें वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने पर है।

उज्जवल सिन्हा

Indian Men’s Hockey Team arrives in Bihar for Asia Cup 2025: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और वर्तमान में एशिया की नंबर-1 भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशिया कप के लिए सोमवार 25 अगस्त को बिहार पहुंच गई है। पटना में खिलाड़ियों को धूमधाम से स्वागत हुआ। उसके बाद भारतीय टीम राजगीर पहुंची। भारत ने पिछले दो ओलंपिक में ब्रॉन्ड मेडल जीता था।

राजगीर में होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम खिताब जीतकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेगी। इस बार भारतीय टीम के वर्ल्ड कप का क्वालीफिकेशन भी दांव पर लगा हुआ है। ऐसे में भारतीय टीम को राजगीर में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा, ताकि वो अगले साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ले।

एशिया कप में भारत पूल ए में

भारत को पूल ए में जापान, चीन और कज़ाकिस्तान के साथ रखा गया है, जबकि पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़े मैत्रीपूर्ण मैचों से आज दोपहर को भारतीय टीम बिहार पहुंची। हॉकी इंडिया के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने पहली बार बिहार में खेलने पर अपनी खुशी व्यक्त की।

भारतीय टीम के मुख्य कोच फुल्टन ने क्या कहा?

फुल्टन ने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए टीम की तैयारी मजबूत रही है। हमारा दृष्टिकोण पेरिस ओलंपिक जैसा ही होगा, जहां हमने लीग राउंड में जीत के साथ शुरुआत की थी। हम यहां भी अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और एक-एक मैच को लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। इस टूर्नामेंट के दौरान हमें अपनी लय बरकरार रखनी होगी।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि भारत ने आखिरी बार एशिया कप का खिताब 2017 में जीता था। इस जीत को अब 8 साल हो गए हैं। हमें जीत का पूरा भरोसा है। लेकिन हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?

कप्तान हरमनप्रीत ने भी कुछ ऐसी ही भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि हमने बिहार में पहले कभी नहीं खेला है और यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि राजगीर एक साल के भीतर ही अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। यह खेल को समर्थन देने की सरकार की मंशा को दर्शाता है और हम पूरे टूर्नामेंट के दौरान यहां हॉकी प्रशंसकों के प्यार और समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल

भारत एशिया कप में पहला मुकाबला 29 अगस्त को चीन के साथ खेलेगा। वहीं दूसरा मुकाबला 31 अगस्त को जापान के साथ होगा। लीग का अंतिम मुकाबला 1 सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद फिर सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर : कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर : सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह

मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद

फॉर्वर्ड : मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह

वैकल्पिक खिलाड़ी : नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्ति

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी