वैभव सूर्यवंशी (सोर्स: एआई फोटो)
खेल

Vaibhav Sooryavanshi Story: हर बॉल पर मारते हैं चौके-छक्के, बजरंगबली के भक्त हैं वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi Hanuman Bhakt: वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के साथ हनुमानजी के प्रति आस्था को लेकर भी चर्चा में हैं। जानिए मंदिर में दर्शन और बजरंगबली से जुड़े उनके खास किस्से।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरने से पहले बजरंगबली का आशीर्वाद लेते हैं।

  • राजस्थान रॉयल्स टीम की परंपरा के तहत हनुमान मंदिर में वैभव की जर्सी चढ़ाई जाती है।

  • वैभव भगवान से अपने लिए नहीं बल्कि शुभचिंतकों की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।

  • वैभव सूर्यवंशी की सफलता के पीछे पिता के मार्गदर्शन का भी है अहम स्थान।

Vaibhav Sooryavanshi Life Story: यूं तो वैभव सूर्यवंशी जब क्रिकेट के मैदान पर उतरते हैं, तो उनके बल्ले से निकलने वाले चौके-छक्कों की बरसात देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। आखिर इतनी कम उम्र में इस बल्लेबाज के अंदर इतनी ताकत, आत्मविश्वास और बेखौफ अंदाज कहां से आता है? हर कामयाब व्यक्ति की जिंदगी में कोई न कोई ऐसी प्रेरणा होती है, जिससे उसे भावनात्मक या आध्यात्मिक मजबूती मिलती है।

वैभव की जिंदगी में भी आस्था का ऐसा ही एक खास स्थान है। मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी बजरंगबली के भक्त हैं। क्रिकेट की व्यस्तता के बीच भी वह मंदिर में माथा टेकना और भगवान का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते।

इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद पहुंचे थे हनुमान मंदिर

वैभव की आस्था का एक खास नजारा इसी साल जुलाई में देखने को मिला था। इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद जब वह राजस्थान रॉयल्स के नागपुर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर पहुंचे, तो अभ्यास शुरू करने से पहले हनुमान मंदिर में दर्शन किए। राजस्थान रॉयल्स ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। फ्रेंचाइजी ने वीडियो के साथ लिखा था, Blessings taken. Work resumed! यानी आशीर्वाद लिया और फिर काम शुरू।

मंदिर में दर्शन के बाद वैभव सीधे नेट्स पर पहुंचे और जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

हनुमान मंदिर में चढ़ाई जाती है वैभव की जर्सी

वैभव की भक्ति से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर और मेंटर रोमी भिंडर ने साझा किया था। अप्रैल 2026 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि टीम की ओर से एक खास परंपरा के तहत हनुमान मंदिर में वैभव की जर्सी भेंट की जाती है। भिंडर ने बताया कि मैच से पहले भी वह मंदिर गए थे। इसी बातचीत में उन्होंने वैभव से पूछा कि वह भगवान से आमतौर पर क्या मांगते हैं?

वैभव का जवाब भी काफी दिलचस्प था। उन्होंने बताया कि वह भगवान से अपने लिए कुछ नहीं मांगते। उनकी प्रार्थना होती है कि उनके साथ रहने वाले शुभचिंतक, सीनियर, अभिभावक और हमेशा सहयोग करने वाले लोग स्वस्थ रहें और उनके जीवन में खुशियां बनी रहें। वैभव का यह जवाब बताता है कि इतनी कम उम्र में भी उनके लिए परिवार और साथ देने वाले लोगों की अहमियत कितनी ज्यादा है।

पिता के मार्गदर्शन में कठिन अभ्यास

वैभव सूर्यवंशी की कामयाबी के पीछे सिर्फ प्रतिभा ही नहीं, बल्कि परिवार की मेहनत और उनका अनुशासन भी है। शुरुआती दिनों में उनके पिता संजीव सूर्यवंशी उन्हें रोजाना करीब 1,000 गेंदें फेंककर अभ्यास कराते थे। इतना ही नहीं, शुरुआत में वैभव को महज दो इंच चौड़े छोटे बैट से अभ्यास कराया गया था। इसी कठिन ट्रेनिंग ने उनकी बल्लेबाजी की नींव मजबूत करने में भूमिका निभाई।

अब 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ वैभव ने 53 गेंदों में 204 रन ठोककर क्रिकेट जगत को फिर चौंका दिया। उन्होंने अपनी पारी में 28 छक्के लगाए और महज 28 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

बजरंगबली में आस्था

मैदान पर उनका बल्ला जिस अंदाज में बोलता है, उससे प्रशंसक उन्हें छक्कों की मशीन कहने लगे हैं। लेकिन मैदान के बाहर मंदिर में माथा टेकने और अपनों की खुशहाली की प्रार्थना करने वाला उनका यह अंदाज भी उतना ही खास है। वैभव की आस्था उनकी निजी प्रेरणा है और उनकी बल्लेबाजी के पीछे उनकी प्रतिभा, अभ्यास और मेहनत है। यही संगम इस युवा क्रिकेटर की कहानी को और दिलचस्प बनाता है।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा