IPL 2027: मोहम्मद शमी राजस्थान रॉयल्स में शामिल, सैम करन की लखनऊ में एंट्री; हर्षल पटेल को गुजरात ने खरीदा

IPL 2027 Trade News: IPL रिटेंशन से पहले राजस्थान और लखनऊ के बीच तीन खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है, जिसमें मोहम्मद शमी राजस्थान और सैम करन लखनऊ जाएंगे। वहीं, गुजरात ने हर्षल पटेल को 4 करोड़ में खरीदा है।
IPL 2027 Trade News
IPL रिटेंशन से पहले बड़ा फेरबदल सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • IPL 2027 रिटेंशन से पहले RR और LSG के बीच तीन खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई।

  • मोहम्मद शमी और एम. सिद्धार्थ RR में, जबकि सैम करन LSG में शामिल हुए।

  • SRH के हर्षल पटेल अब गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलेंगे।

IPL 2027 Trade, Mohammed Shami Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की रिटेंशन डेडलाइन से ठीक पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की बड़ी अदला-बदली देखने को मिली है। राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच तीन खिलाड़ियों की मेगा ट्रेड डील हुई है।

इसके तहत तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर एम. सिद्धार्थ राजस्थान की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ की टीम में शामिल होंगे। इसके अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अब गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलते दिखेंगे।

राजस्थान की पावरप्ले समस्या का समाधान बनेंगे शमी

दरअसल, पिछले सीजन प्लेऑफ में पहुंचने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को शुरुआती 6 ओवरों में खराब गेंदबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा था, जहां टीम ने 10.14 की महंगी इकोनॉमी से रन लुटाए थे। अब 36 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी के आने से राजस्थान का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा और जोफ्रा आर्चर के साथ उनकी खतरनाक जोड़ी बन सकती है।

शमी ने IPL 2026 में लखनऊ के लिए 13 मैचों में 9.00 की इकोनॉमी से 12 विकेट झटके थे। वहीं, उनके साथ राजस्थान जा रहे तमिलनाडु के 28 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ अब तक 9 IPL मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं, जिसमें विराट कोहली का बड़ा विकेट भी शामिल है।

IPL 2027 Trade News
जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुने गए ICC अध्यक्ष, ओलंपिक 2028 और क्रिकेट के वैश्विक विस्तार पर रहेगा फोकस

लखनऊ को मिला ऑलराउंडर और कप्तानी का विकल्प

आपको बता दें कि सैम करन के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बेहतरीन बैलेंस मिला है, जो मध्यक्रम में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी अहम योगदान दे सकते हैं। पंजाब और चेन्नई के बाद लखनऊ करन की तीसरी IPL टीम होगी।

चोट के कारण IPL 2026 से बाहर रहने वाले 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' करन लखनऊ की कप्तानी के भी दावेदार बन गए हैं। ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स लौटने के बाद लखनऊ को नए कप्तान की तलाश है, जिसमें एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के नाम भी शामिल हैं।

4 करोड़ रुपए की ऑल-कैश डील में गुजरात गए हर्षल पटेल

ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात टाइटंस ने हर्षल पटेल को अपनी टीम में शामिल करने के लिए हैदराबाद के साथ 4 करोड़ रुपए की ऑल-कैश डील की है। हैदराबाद ने उन्हें 2025 मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन 2026 सीजन में वे 5 मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके थे। दो बार के पर्पल कैप विजेता हर्षल की यह पांचवीं IPL फ्रेंचाइजी होगी।

IPL 2027 Trade News
न्यूजीलैंड में जडेजा और पंत पर टिकी टीम इंडिया की उम्मीदें, जानें 2020 के दौरे पर कैसा था दोनों का रिकॉर्ड

17 नवंबर है रिटेंशन की आखिरी तारीख

BCCI ने भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच के कारण रिटेंशन की तारीख 15 से बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है। इस बार मिनी ऑक्शन में रिटेंशन की कोई सीमा नहीं है। सभी 10 टीमों को 157 करोड़ रुपए के सैलरी कैप के भीतर अधिकतम 25 खिलाड़ियों (अधिकतम 8 विदेशी) का स्क्वाड तैयार करना होगा।