खेल

ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी हुई सफल, तेजी से कर रहे रिकवर

काजल चोपड़े

मुंबई: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट (Car Accident) हुआ था। इस एक्सीडेंट के बाद उनका इलाज देहरादून के अस्पताल में चल रहा था। लेकिन, अब उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल (Kokilaben Hospital) में शिफ्ट किया गया है। वहीं, अब उनकी हेल्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 

ANI के अनुसार, 'क्रिकेटर ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी कल मुंबई के एक निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक की गई। वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं।'

30 दिसंबर को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-देहरादून हाइवे पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।इस हादसे में पंत की कार जलकर खाक हो गई। वहीं, उन्हें भी काफी चोट लगी है। हादसे के बाद पंत को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब उन्हें एयरलिफ्ट करके उन्हें देहरादून से मुंबई लाया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की सर्जरी की गई। ऋषभ के दाएं पैर के घुटने का लिगामेंट एक्सीडेंट के दौरान फट गया था। डॉक्टर डिनशॉ पारदीवाला इस अस्पताल में सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने ही पंत की सर्जरी की।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार