नयी दिल्ली: इस महीने से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) मुश्किल में फंस गए है। उन्हें कट्टरपंथियों ने धमकी की दी है। कट्टरपंथियों ने शमी के खिलाफ फतवा जारी करने की धमकी दी है। शमी को उनके एक ट्वीट के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने दशहरा की बधाई देते हुए ट्वीट किया था। उनका यही ट्वीट अब उनके लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। मोहम्मद शमी ने अपने ट्वीट में भगवान राम की तस्वीर के साथ लिखा, ” दशहरा के इस पावन पर्व पर मेरी भगवान श्रीराम से ये प्रार्थना है कि वो सभी के जीवन में खुशियां और सफलता लाएं। आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।”
शमी (Mohammed Shami) का दहशरा की बधाई देना कट्टरपंथियों को पसंद नहीं आया। शमी के इस ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट्स कर उन्हें बातें सुनाई। शमी के इस ट्वीट को लेकर कट्टरपंथियों ने उन्हें धमकी दे डाली है। उनके खिलाफ फतवा जारी करने की मांग की जा रही है।
बता दें कि, जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए है। अब उनकी जगह टीम में मोहम्मद शमी को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं हुई है। फिलहाल, वो अपनी फिटनेस साबित करने में लगे हैं।