खेल

वनडे टीम से बाहर होने के बाद शिखर धवन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कही ये बात

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जाने वाली है। इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को बाहर किया गया। शिखर ने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

वहीं, श्रीलंका सीरीज के लिए टीम में जगह न मिलने के बाद शिखर (Shikhar Dhawan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रेरक पोस्ट किया है। शिखर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बात जीत हार की नहीं होती। दिल की होती है। काम करो और बाकी भगवान पर छोड़ दो।’

मालूम हो कि, क्रिकेट जगत में 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस साल भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने साल 2022 में 22 मैचों में 688 रन बनाए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम:  रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत