ब्राजीलियाई फ़ुटबॉल परिसंघ का निरीक्षण (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

भारत-ब्राजील मैच से पहले साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचा ब्राजील डेलिगेशन, पिच से टॉयलेट तक का लिया जायजा; VIDEO

India vs Brazil Football Match: 3 अक्टूबर के भारत-ब्राजील मैच से पहले ब्राजील के दल ने साल्ट लेक स्टेडियम का जायजा लिया। पिच व सफाई व्यवस्था देखकर जताई संतुष्टि।

सृष्टि मौर्य

Brazilian Faculty Inspection At Salt Lake Stadium: भारत और ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को होने वाले बहुप्रतीक्षित फुटबॉल मुकाबले से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में ब्राजील फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) के पांच सदस्यीय दल ने गुरुवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम का करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक निरीक्षण किया।

ब्राजील के नेशनल टीम के जनरल सुपरवाइजर सर्जियो डिमास डी ओलिवेरा की अगुवाई में दल ने स्टेडियम की सुविधाओं, पिच और खिलाड़ियों से जुड़ी जगहों का जायजा लिया। यS मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाना है और इसे भारत का अब तक का सबसे बड़ा फुटबॉल मुकाबला माना जा रहा है।

पिच पर खास नजर

ब्राजील के अधिकारियों ने सबसे पहले हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद शाम करीब 5 बजे वे साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। दल ने शुरुआत में करीब 15 मिनट तक ट्रेनिंग सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इसके बाद अधिकारियों ने मैदान की पिच को ध्यान से देखा। उन्होंने पिच के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया और यह भी जानकारी ली कि घास को आखिरी बार कब बदला गया था।

टॉयलेट और सफाई पर भी हुई जांच

ब्राजील के दल ने सिर्फ फुटबाल मैदान तक ही निरीक्षण सीमित नहीं रखा। अधिकारियों ने ड्रेसिंग रूम, टॉयलेट और खिलाड़ियों व अधिकारियों के इस्तेमाल वाले दूसरे हिस्सों को भी देखा। इस दौरान सफाई और टॉयलेट की स्थिति पर खास ध्यान दिया गया। बताया गया कि ये ब्राजील के अधिकारियों की मुख्य चिंताओं में से एक थी।

हालांकि, निरीक्षण के बाद ब्राजील के दल ने स्टेडियम की व्यवस्थाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री डॉ. इंद्रनील खान ने कहा कि ब्राजील के अधिकारी पिच और सुविधाओं को देखकर खुश थे।

मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और ब्राजील के अधिकारियों ने तैयारियों को सकारात्मक बताया। उन्होंने ये भी कहा कि ब्राजील की टीम ने कुछ अस्थायी बुनियादी ढांचे से जुड़ी जरूरतें बताई हैं।

हाइजीन चिंता हुई दूर

ब्राजील के दल को पहले सफाई को लेकर चिंता थी, खासकर टॉयलेट को लेकर। लेकिन अधिकारियों ने जब इन सुविधाओं को खुद देखा तो वे संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि टीम ने मैदान का भी निरीक्षण किया और जिन चीजों को लेकर पहले चिंता जताई गई थी, उन्हें मौके पर देखकर स्थिति से संतुष्ट हुई।

3 अक्टूबर के मैच की तैयारी तेज

ब्राजील की टीम के भारत दौरे को लेकर फुटबॉल फैंस में जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में सीबीएफ के दल का सकारात्मक निरीक्षण आयोजकों के लिए बड़ी राहत है। हालांकि, ब्राजील के दल की ओर से बताई गई बुनियादी ढांचे से जुड़ी बाकी जरूरतों को मैच से पहले पूरा करना होगा। अब सभी की नजर 3 अक्टूबर को होने वाले भारत-ब्राजील मुकाबले पर है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट; YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत

Explainer: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में रार, शेख हसीना नहीं इन मुद्दों पर भी तकरार, किसे-कितना होगा नुक्सान?

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो