भारत बनाम श्रीलंका (PIC Credit: X)  
खेल

टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा, खेले जाएंगे 6 मुकाबले; जानें पूरा कार्यक्रम

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप (World Cup 2023) खत्म होने के बाद भी क्रिकेट का रोमांच भारतीय फैंस (Indian cricket fans) के लिए कम नहीं होने वाला है। भारतीय टीम (Team India) के लगातार मैच शेड्यूल है। फिलहाल टीम इंडिया भारत में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 (IND vs AUS T20 Series) सीरीज खेल रही है। उसके बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA Series) के दौरे पर जाना है। ऐसे में अब भारत के श्रीलंका दौरे (India Tour Of Sri Lanka) की भी जानकारी साझा कर दी गई है। 

टीम इंडिया को जुलाई 2024 में श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। भारत का श्रीलंका दौरा टी20 वर्ल्ड कप के बाद होना है। टी20 विश्व कप जून 2024 में होना है। यानी वर्ल्ड कप के तुरंत बाद ही  भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। क्रिकेट श्रीलंका ने बुधवार को साल 2024 का अपना इंटरनेशनल कैलेंडर जारी किया है। 

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1729755654099738936

जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। श्रीलंका के खेल मंत्री ने पूरे बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। राष्ट्रपति ने भी अपनी ओर से कमेटी बना दी थी। जिसके बाद आईसीसी ने सरकार के दखल देने की वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही श्रीलंका से अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीन ली है। हालांकि, श्रीलंका के इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर रोक नहीं है। 

ज्ञात हो कि इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। उसके बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है। फिर टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। उसके बाद आईपीएल टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा। उसके बाद तुरंत टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। फिर इंडिया टीम श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। जिसका मतलब है कि फ़िलहाल भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है।     

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक