विनय कुमार -
साऊथ अफ्रीका के Senwes Park Potchefstroom, स्टेडियम में खेले गए ICC Women's U-19 T20 World Cup के पहले सीज़न में भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले।में इंग्लैंड को हराकर (IND W U-19 vs ENG W U-19) इतिहास रच दिया। भारत की बेटियों ने इंग्लैंड को 7 विकेट से धूल चटाई और तिरंगा लहराया।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर ICC Women's U-19 T20 World Cup Team India को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बधाई दी।
इस जीत के बाद BCCI के सेक्रेटरी जय शाह (Jay Shah Secretary BCCI) ने टीम के लिए इनामी राशि की घोषणा कर दी। उन्होंने एलान किया कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बोर्ड की तरफ से 5 करोड़ रुपए की राशि का इनाम दिया जाएगा।
जय शाह ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है और इस खिताबी विजय ने इसका कद और ऊंचा कर दिया है। मुझे इनामी राशि के तौर पर टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है।"
उन्होंने एक और ट्वीट किया और कहा, "मैं शेफाली वर्मा (Shefali Verma) और टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ (IND vs NZ 3rd T20I Match) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले सीरीज के आखिरी T20 मैच के लिए आमंत्रित करता हूं। इस बड़ी उपलब्धि के लिए निश्चय तौर पर उत्सव होना चाहिए।"
जय शाह ने अंडर-19 विमेंस T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी युवा महिला क्रिकेटरों ने देश को गौरवान्वित किया है।
रविवार, 29 जनवरी को खेले गए ICC Women's U-19 T20 World Cup, 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी इंग्लैंड की टीम के छक्के छुड़ा दिए। भारतीय गेंदबाजों की घातक और कसी हुई गेंदबाज़ी ने इंग्लैंड की समूची टीम को 68 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। इंग्लैड से जीत के लिए मिली 69 रन के टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए और तिरंगा फहरा दिया।