खेल

भारतीय टीम ने दिया राहुल द्रविड़ को बर्थडे सरप्राइज, कोलकाता पहुचंते ही मनाया ऐसा शानदार जश्न, देखें वीडियो

काजल चोपड़े

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid Birthday) बुधवार को 50 साल के हो गए। उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन अपनी टीम के साथ मनाया। राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को उनके इस खास दिन पर उनके फैंस और दोस्तों ने बर्थडे विश किए है। राहुल द्रविड़ के इस खास दिन को भारतीय टीम ने और खास बना दिया है। 

श्रीलंका (India vs Sri Lanka 2nd ODI Match) के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेलने भारतीय टीम कोलकाता पहुंची। वहां होटल में भारतीय टीम ने पहले से ही राहुल द्रविड़ के लिए सरप्राइज प्‍लान कर रखा था। कोलकाता में होटल में पहुंचने के बाद राहुल के बर्थडे का केक काटा गया। 

बीसीसीआई (BCCI) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल द्रविड़ की बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि, भारतीय टीम गुवाहाटी से निकलने के बाद कोलकाता के अपने होटल में पहुंची है। रूम में चेक-इन करने से पहले ही राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर केक कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने केक काटकर उसे सभी साथियों के साथ शेयर किया।

मैच की बात करें तो, भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने जीतकर 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, इस सीरीज का दूसरा मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेला जाने वाला है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि इस मैच को जीतकर सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बनाई जाए। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार