खेल

ODI सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने खास अंदाज़ में मनाया जश्न, देखें वीडियो

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa ODI Series) बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम कर ली। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया सीरीज का तीसरा मैच भारत ने बड़ी आसानी से जीत लिया।

भारत ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। वहीं, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम को 99 रनों पर ऑल आउट कर दिया। वहीं, इस लक्ष्य को भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में हासिल कर लिया। 

साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ यह सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में धमाल करते नजर आए। भारतीय खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में दलेर मेहंद के फैमस सॉन्ग 'बोलो ता रा रा रा' पर जमकर डांस किया। इस दौरान सभी खिलाड़ी काफी खुश नज़र आ रहे थे और एक जैसी स्टेप करते नजर आए। 

इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के कप्तान की भूमिका निभाने वाले शिखर धवन ने इस मौज-मस्ती और डांस का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने पहले टी20 और अब वनडे सीरीज जीत ली है। वनडे सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने 9 रनों से जीता था। वहीं, सीरीज में वापसी करते हुए भारत ने एक बाद एक दो लगातार मैच जीत लिए। 

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी