File Photo 
खेल

रोहित शर्मा के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, बतौर कप्तान इतने बार हुए जीरो आउट

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 मैच (IND vs SA 3rd T20) में टीम इंडिया (Team India) को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, भारतीय टीम ने सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया है। लेकिन, आखिरी मुकाबले में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन टीम इंडिया 18.3 ओवर में महज 178 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इतना ही नहीं, इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। 

रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के 227 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में बिना खाता खोले कगिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। जिसके बाद भारतीय कप्तान इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा बतौर कप्तान अब तक इंटरनेशनल मैचों में 4 बार बिना कोई रन बनाए आउट हो गए हैं। जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली और तीसरे नंबर पर शिखर धवन हैं। 

दूसरे नंबर पर कोहली 

विराट कोहली कप्तान के तौर पर 3 बार बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं, जबकि शिखर धवन बतौर कप्तान 1 बार जीरो रन पर आउट हुए हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 62 पारियों में टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी की, लेकिन वह कभी भी जीरो पर आउट नहीं हुए। 

इस तरह रहा मुकाबला 

बात करें मुकाबले की तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत के सामने पहाड़ जैसा विशाल स्कोर रख दिया था। राइली रूसो की 48 गेंदों पर 100 रन की पारी के बदौलत टीम ने भारत को 228 रन का टारगेट दिया था। हालांकि, भारतीय टीम इस लक्ष्य को भेदने में नाकाम रही। जिसका नतीजा ये निकला कि सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, भारत ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। 

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा