IND vs PAK U19 Asia Cup 2026 Live Score: अंडर-19 एशिया कप में आज यानी रविवार, 8 नवंबर को दिवाली वाले भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला जा रहा है। भारत और पाकिस्तान दोनों के खाते में अभी 2-2 अंक हैं। दोनों ने अपना पहला मैच जीता है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत करेगी।
हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 12 नवंबर और फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान, UAE और नेपाल हैं। वहीं ग्रुप-B में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मलेशिया शामिल हैं। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ...
दरअसल, भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में पाकिस्तान ने तीन और भारत ने दो मैच जीते हैं। फरवरी 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराया था। इससे पहले दिसंबर 2025 में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया था। वहीं, दिसंबर 2025 में ही भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से शिकस्त दी थी।
भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। ऐसे में अब पाकिस्तान टीम गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी।