अंडर-19 एशिया कप का फाइनल  सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

IND vs PAK U19 Final: भारत के पास पाकिस्तान से कल हिसाब बराबर करने का मौका, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

U19 Asia Cup 2026 Final: अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। अब कल, शनिवार को खिताबी मैच में भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर भारत अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा।

  • बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर पाकिस्तान भी फाइनल में पहुंच गया है।

  • फाइनल जीतकर भारत के पास पाकिस्तान से पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा अवसर है।

IND vs PAK U19 Asia Cup Final: अंडर-19 वनडे एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के पास चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका आ गया है। गुरुवार को ओमान के मस्कट में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी। अब खिताबी मुकाबले में भारत की टक्कर पाकिस्तान से तय हो गई है, जिसने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया है।

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला कल यानी शनिवार, 14 नवंबर को ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी सुबह 10:00 बजे होगा।

सेमीफाइनल में भारत का एकतरफा प्रदर्शन

दरअसल, गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 227 रन बनाए और भारत के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। टीम इंडिया ने महज 36.5 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल का टिकट कटाया।

पाकिस्तान से हिसाब चुक्ता करने का अवसर

भारतीय टीम के लिए यह फाइनल दोहरे बदले का अवसर लेकर आया है। सबसे पहले, मौजूदा टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, साल 2025 के पिछले एशिया कप फाइनल में भी पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

अंडर-19 एशिया कप में भारत का दबदबा

टूर्नामेंट के इतिहास पर नजर डालें तो भारत सबसे सफल टीम रही है, जिसने रिकॉर्ड 8 बार यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश 2-2 बार चैंपियन बने हैं। हालांकि, भारत को पिछले दो लगातार फाइनल (2024 में बांग्लादेश और 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ) में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया इस बार खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी।

फाइनल से पहले क्या बोले कप्तान लक्ष्य रायचंदानी?

सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने फाइनल मुकाबले को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हां, यह एक शानदार फाइनल होने जा रहा है और हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उम्मीद है कि हम मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी