खेल

धनश्री को छोड़ युजवेंद्र चहल ने इस महिला को बनाया अपना पार्टनर, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

काजल चोपड़े

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड (India vs New Zealand 3rd ODI Match)के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलने के लिए भारतीय टीम इंदौर पहुंच गई है। इस सीरीज के पहले दो मैच भारत ने जीत लिए है। ऐसे में भारतीय टीम सीरीज जीतने के साथ न्यूजीलैंड साफ करने के इरादे से तीसरा मैच खेलेगी। इस मैच के बीच स्पिनर युजवेंद्र चहल की काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट शेयर करने के बाद कई सवाल खड़े हो गए है। 

दरअसल, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में टीम इंडिया की बस में एक महिला नजर आ रही है। चहल ने इसके कैप्शन में लिखा, 'ट्रैवल पार्टनर'। भारतीय टीम की बस में महिला को देखकर हर कोई हैरान रह गए। लेकिन, जब इस तस्वीर की पीछे की कहानी सामने आई तब सब दंग रह गए। 

चहल हमेशा मस्ती मजाक करते रहते है। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया। चहल ने जो तस्‍वीर पोस्‍ट की थी वह किसी लड़की की नहीं बल्कि उनके अच्छे दोस्त कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की थी, जिसे युजी ने फ‍िल्‍टर का इस्‍तेमाल कर महिला की शक्‍ल में तब्‍दील कर दिया था। 

बता दें कि, भारत ने 3 वनडे की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराया। वहीं, दूसरे मैच में 8 विकेट से शिकस्त दी। इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे में टीम इंडिया जीत दर्ज कर लगातार दूसरी सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप करना चाहेगी। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार