खेल

युजवेंद्र चहल ने किया कमाल, टी20 में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

काजल चोपड़े

लखनऊ: रविवार को भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand 2nd T20) के बीच दूसरा टी20 मैच लखनऊ में हुआ। भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी मैच एक फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड भारतीय गेंदबाजों के सामने सिर्फ 99 रन ही बना सका। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने आक्रामक शुरुआत की। वहीं, मैच के चौथे ओवर में कीवी टीम को पहला झटका लगा। 

भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने मैच का चौथा ओवर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को दिया। चहल ने कप्तान का भरोसा बरक़रार रखते हुए अपना कमाल दिखाया। चहल (Yuzvendra Chahal) ने इस ओवर की पहली गेंद पर फिन एलेन को बोल्ड कर दिया। फिन ने 10 गेंदों पर 11 रन बनाए। चहल ने अपने पहले ओवर में एक रन नहीं दिया और एक विकेट भी लिया। उन्हें इस मैच में उमरान मलिक की जगह अंतिम 11 में मौका मिला।

फिन एलेन को बोल्ड करते ही चहल (Yuzvendra Chahal) ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चहल के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। चहल ने 75वें मैच में 91 विकेट लिए। उनका औसत 21.58 और स्ट्राइक रेट 18 का है। चहल ने सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है। भुवी ने 87 मैचों में 90 विकेट लिए हैं। इस मैच में चहल ने 2 ओवर में केवल 4 रन देकर 1 विकेट लिया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार