File Photo 
खेल

संजू सैमसन को टीम में मौका न मिलने पर गुस्साए पूर्व पाक खिलाड़ी, कहा- 'इसी तरह खत्म हुआ था रायडू का करियर'

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आम लोगों से लेकर क्रिकेट के दिग्गज भी टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। सभी के मन में केवल एक ही सवाल है कि, संजू सैमसन (Sanju Samson) के साथ नाइंसाफी क्यों की जा रही है? फॉर्म में होने के बावजूद संजू को टीम में मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है? 

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज हो या फिर खेली जा रही वनडे सीरीज, दोनों ही श्रृंखला में संजू सैमसन को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। जिस पर अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने बड़ी बात कही है। 

कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “अंबाती रायडू का करियर भी इसी तरह से खत्म हुआ था। उसने भी बहुत रन बनाए थे, लेकिन उसके साथ भी गलत हुआ था। इसका कारण बीसीसीआई और चयन समिति के अंदर की राजनीति है। क्या खिलाड़ियों के बीच पसंद या नापसंद है?”

वह आगे कहते हैं, “एक खिलाड़ी कितना बर्दाश्त कर सकता है। वह पहले से ही बहुत कुछ सहन करता है और जहां भी उसे मौका मिलता है वह स्कोर करता है। हम एक अच्छे खिलाड़ी को खो सकते हैं क्योंकि उसे टीम में चयन और गैर-चयन की प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। सभी उसके शॉट्स को एक्ट्रा कवर, कवर और खासकर पुल शॉट में देखना चाहते हैं।”

बता दें कि, पूरे न्यूजीलैंड दौरे में संजू सैमसन को केवल एक बार मौका दिया गया था। वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में संजू को मौका मिला था, जहां उन्होंने अपना शानदार खेल दिखाया था। लेकिन, उसके बाद से लगातार उन्हें टीम से बाहर रखा गया, जबकि फॉर्म से बाहर चल रहे ऋषभ पंत को लगातार टीम में मौके मिले। जिससे फैंस और कई दिग्गज काफी निराश भी हैं।     

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, तस्वीरों में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार