भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

India vs Pakistan: महामुकाबले के लिए तैयार है भारत-पाक, यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है, टूर्नामेंट 15 अगस्त से शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, दोनों टीमों के मुकाबले की तारीख भी तय हो गई है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs PAK Hockey Match: नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन पहले ही पूल की घोषणा कर चुका था और अब पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस बार भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और दोनों को पूल-डी में जगह मिली है।

एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान

भारतीय पुरुष टीम के साथ पूल-डी में पाकिस्तान हॉकी टीम भी शामिल है, जिससे फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 19 अगस्त को खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

15 अगस्त से भारत का अभियान

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त से करेगी। टीम को अपने सभी ग्रुप मैच एम्स्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेलने हैं। पहले मैच में भारत का सामना वेल्स से होगा, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ कड़ी चुनौती मिलेगी।

नॉकआउट फॉर्मेट की खास बात

टूर्नामेंट में कुल चार ग्रुप बनाए गए हैं। पूल स्टेज के बाद ग्रुप ए और सी की टॉप-2 टीमें पूल-ई में जाएंगी, जबकि ग्रुप बी और डी की टॉप-2 टीमें पूल-एफ में पहुंचेंगी। इसके बाद ही सेमीफाइनल और फाइनल की राह तय होगी। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले 28 अगस्त को खेले जाएंगे।

हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल

  • 15 अगस्त: भारत बनाम वेल्स
  • 17 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड
  • 19 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान

महिला टीम भी तैयार

भारतीय महिला हॉकी टीम भी इस टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत के इरादे से उतरेगी। टीम का पहला मुकाबला 16 अगस्त को चीन के खिलाफ होगा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेले जाएंगे।

महिला टूर्नामेंट का शेड्यूल

महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले 27 अगस्त को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 29 अगस्त को एम्स्टर्डम में आयोजित होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्व कप 2026 में शेड्यूल

  • 16 अगस्त: चीन बनाम भारत
  • 18 अगस्त: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 20 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड

रोमांचक टूर्नामेंट की उम्मीद

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत की दोनों टीमों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। खासतौर पर भारत-पाकिस्तान मुकाबला फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाला है, जो टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ा देगा।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें