उर्विल पेटल (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

13 गेंद-50 रन, उर्विल पटेल ने मचाया तूफान, यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज IPL अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की

Urvil Patel Record: उर्विल पटेल ने आईपीएल 2026 में एलएसजी के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज फिफ्टी रिकॉर्ड की बराबरी कर लीग है।

संजय सिंह बिष्ट

CSK vs LSG: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने रविवार (10 मई) को इतिहास रच दिया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उर्विल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

गुजरात के 27 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज उर्विल पटेल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही लखनऊ के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस विस्फोटक पारी के दौरान उर्विल के बल्ले से 1 चौका और 8 छक्के निकले।

यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की

उर्विल पटेल ने इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की। यशस्वी ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अब उर्विल पटेल भी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी

क्रं. सं. खिलाड़ी का नाम टीम का नाम गेंद विरोधी टीम का नाम
1 यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स 13 कोलकाता नाइट राइडर्स
2 उर्विल पटेल चेन्नई सुपर किंग्स 13 लखनऊ सुपर जाएंट्स
3 केएल राहुल पंजाब किंग्स 14 दिल्ली कैपिटल्स
4 पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स 14 मुंबई इंडियंस
5 रोमारियो शेफर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 चेन्नई सुपर किंग्स

उर्विल पटेल अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर सुरेश रैना का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले रैना ने 30 मई 2014 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उर्विल ने अपनी विस्फोटक पारी में चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए चेन्नई को शानदार शुरुआत दिलाई और आईपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?