- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Lucknow Super Giants Vs Chennai Super Kings 1st Innings Highlights
CSK vs LSG: जोश इंग्लिश की तूफानी पारी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सीएसके के सामने रखा 204 रनों का टारगेट
- Written By: संजय बिष्ट
IPL 2026: चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जोश इंग्लिश की विस्फोटक पारी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा है।

जोश इंग्लिश (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 CSK vs LSG 1st Inning Highlight: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 204 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में एलएसजी की ओर से सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रन ठोक दिए। उनकी आक्रामक पारी की बदौलत टीम निर्धारित 20 ओवर में 203 रन तक पहुंचने में सफल रही।
इंग्लिस और मार्श ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत
टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन एलएसजी के ओपनर्स ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले विकेट के लिए सिर्फ 31 गेंदों में 77 रन जोड़ दिए। हालांकि, मार्श ज्यादा देर टिक नहीं सके और 10 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए।
जोश इंग्लिश ने खेली तूफानी पारी
मार्श के आउट होने के बाद भी जोश इंग्लिश ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत के साथ छोटी लेकिन अहम साझेदारियां निभाईं। इंग्लिश ने महज 33 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। उनकी पारी ने चेन्नई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
सम्बंधित ख़बरें
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल
मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया, फिर शाहबाज-हिम्मत ने संभाली पारी
इंग्लिश के आउट होते ही लखनऊ की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई। टीम ने 147 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 6 विकेट गंवा दिए। अक्षत रघुवंशी ने 18 रन का योगदान दिया, जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद शाहबाज अहमद और हिम्मत सिंह ने सातवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 50 रन की अहम साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। हिम्मत सिंह ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए, जबकि शाहबाज ने अंत तक टिककर टीम को मजबूत स्कोर दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में जोश इंग्लिश ने तोड़ा अपनी ही टीम का रिकॉर्ड, LSG के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
चेन्नई के गेंदबाजों का प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जेमी ओवरटन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज को 2 विकेट मिले, जबकि नूर अहमद ने 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। अब सीएसके को मुकाबला जीतने के लिए 204 रन बनाने होंगे।
Lucknow super giants vs chennai super kings 1st innings highlights
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran Deal Dispute: ट्रंप के शांति समझौते के दावों को ईरान ने नकारा, कहा रेड लाइन्स पर नहीं झुकेंगे
Jun 12, 2026 | 07:51 AMगोंदिया में सीवरेज परियोजना बनी मुसीबत, रामनगर-सूर्याटोला सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ा
Jun 12, 2026 | 07:49 AMनीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव, विकसित भारत के विजन में मध्यप्रदेश की भूमिका रखी
Jun 12, 2026 | 07:42 AMनासिक सिंहस्थ का शंखनाद, रामकुंड पर ध्वजस्तंभ पूजन, 12 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी
Jun 12, 2026 | 07:39 AMShukrawar Vrat: शुक्रवार का व्रत कर रहे हैं? वैभव लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जरूर पढ़ें यह कथा
Jun 12, 2026 | 07:39 AMShukra Pradosh 2026: अधिक मास का आखिरी शुक्र प्रदोष आज, शाम को कर लें ये छोटा सा काम, चमक जाएगी किस्मत
Jun 12, 2026 | 07:35 AMMP में मानसून की एंट्री में हो सकती है कुछ दिन की देरी, 17-18 जून तक दक्षिणी जिलों में पहुंचने की संभावना
Jun 12, 2026 | 07:22 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














