हरमनप्रीत सिंह (सौजन्य-ANI) 
खेल

India vs Germany Hockey: दिल्ली में हॉकी की भावना को पुनर्जीवित करेंगे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह

एशियंन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 अपने नाम करने के बाद अब भारतीय हॉकी टीम अब नए आयामों को छूने के लिए तैयार है। अब अक्टूबर में होनेवाले द्विपक्षीय श्रृंखला का भारतीय हॉकी टीम को इंतजार है। भारतीय कप्तान का कहना है कि ये द्विपक्षीय श्रृंखला हॉकी की भावना को पुनर्जीवित करेगा।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: चीन को हराकर एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अब भारत अपनी द्विपक्षीय श्रृंखला का इंतजार कर रहा है। भारत और जर्मनी के बीच हॉकी के द्विपक्षीय श्रृंखला की घोषणा हो चुकी है। ये मुकाबले अक्टूबर में आयोजित किए जा रहे है, जिसके लिए भारतीय टीम काफी उत्साहित है।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह जर्मनी के खिलाफ दो मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि 23 और 24 अक्टूबर को होने वाले मैच से उनकी टीम को खुद को परखने का मौका मिलेगा और इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों में इस खेल के प्रति भावना को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।

भावना को पुनर्जीवित करेगी

यह दोनों मैच मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले जाएंगे। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक दशक के बाद पुरुषों की अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होगी। इससे पहले यहां आखिरी बार 2014 में हॉकी वर्ल्ड लीग के मैच खेले गए थे।

अक्टूबर में होगा मुकाबला

हॉकी इंडिया ने घोषणा की, कि भारत का जर्मनी के खिलाफ दो मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला 23 और 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।

हरमनप्रीत ने हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह श्रृंखला दो टीमों के बीच आपस में खेलने को लेकर ही सीमित नहीं है। इससे दिल्ली में हॉकी की भावना को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी। हमें उम्मीद है कि यह श्रृंखला इस क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।''

स्टेडियम से जुड़ा है इतिहास

उन्होंने कहा,‘‘इतने वर्षों के बाद के बाद दिल्ली में घरेलू प्रशंसकों के सामने खेलना एक टीम के रूप में हमारे लिए वास्तव में विशेष है। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से बहुत सारा इतिहास और यादें जुड़ी हैं और यहां टीम का नेतृत्व करना बड़ा सम्मान होगा।''

हरमनप्रीत ने कहा कि इस महीने के शुरू में चीन में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब जीतने के बाद इस श्रृंखला से टीम को खुद को परखने का एक और मौका मिलेगा। भारतीय कप्तान ने कहा,‘‘जर्मनी विश्व हॉकी में शीर्ष टीमों में से एक है और उनके खिलाफ खेलना हमारे लिए बड़ी चुनौती होगी। यह श्रृंखला हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें आगे कई प्रमुख टूर्नामेंट में खेलना है।''

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस श्रृंखला से हमें एक बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलेगा।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते