हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

दोबारा प्यार करने को तैयार हैं हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा, बोली- मैं एक बार उन्हें फिर से...

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी आने वाली जिंदगी के बारे में खूल कर बात की है...

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी व मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की जिंदगी पिछले कुछ सालों से उतार-चढ़ाव भरी रही है। साल 2020-23 में उन्हें घुटने की चोट लगी। उसके बाद साल 2024 में उन्हें मुंबई की कप्तानी मिली। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। इसके बाद हार्दिक को फैंस की जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। फिर उसी साल उनका नताशा स्टेनकोविक के साथ तलाक हुआ।

ये हार्दिक पांड्या की जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त था। इसके बाद भी हार्दिक पांड्या का मनोबल नहीं टूटा। उन्होंने अपने खेल से फैंस और अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में हुए मुश्किल वक्त को अच्छा जवाब दिया। साल 2024 में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता।

इसके बाद साल 2025 में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। इस दोनों ही मौको पर हार्दिक ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। इन सब के बाद उनकी एक्स पत्नि ने उनके फ्यूचर प्लानिंग के बारे में खूल कर बात की है।

फिर से प्यार करने को तैयार हैं नताशा

हालांकि नतासा हिंदुस्तान में पहले ज्यादा लोकप्रिय नहीं थी, लेकिन हार्दिकि के साथ शादी के बाद हर कोई उन्हें जानने लगा। अब हार्दिक से तलाक के बाद पहली बार उन्होंने अपनी बाद की जिंदगी व प्यार के बारे में बताया है। नताशा ने अपने ताजे बयान में कहा है कि, वो एक बार फिर से प्यार करने को तैयार हैं।

नताशा का मानना है कि हार्दिक के साथ तलाक के बाद का वक्त उनके लिए काफी मुश्किल था। लेकिन इस कठिन वक्त ने उन्हें काफी समझदार बनाया।

दोबारा प्यार करने में कोई दिक्कत नहीं- नताशा स्टेनकोविक

इसके अलावा हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा ने बताया है कि अब वो अपनी फ्यूचर लव लाइफ के साथ कुछ नए पलों का जीना चाहती हैं। उन्होंने कहा है कि दोबारा प्यार करने से उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा कि वो ऐसे रिश्तों को महत्व देती हैं, जिसका कोई इंमोटैंस हो। जो विश्वास और समझ की बुनियाद पर बना हो।

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR