खेल

मैच जीतने के बाद भी इस बात से नाखुश हुए कप्तान हार्दिक पंड्या, कहा- 'ये चौंकाने वाला था'

काजल चोपड़े

लखनऊ: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand T20 Series) के बीच रविवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। यह मैच भारत ने जीतकर इस सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच अहमदाबाद में 1 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने भले ही इस सीरीज में अपनी जगह बना ली। लेकिन, कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) बेहद नाखुश हैं। लखनऊ में मैच जीतने के बाद उन्होंने अपनी नाराजगी जताई।

रविवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर पूरे खेले लेकिन सिर्फ 99 रन बनाए। वहीं भारत को यह लक्ष्य हासिल करने के लिए 19।5 ओवर खर्च करने पड़े।

मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक (Hardik Pandya) ने पिच को लेकर अपनी नाराजगी जताई। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान हार्दिक ने कहा, 'ईमानदारी से कहूँ तो ये एक चौंकाने वाला विकेट (पिच) था। दोनों ही मैच हमने (ऐसी पिच) पर खेले हैं। मुझे मुश्किल विकेट से कोई समस्या नहीं है, मैं उसके लिए तैयार हूं लेकिन ये दोनों विकेट टी20 के लिए नहीं बने थे।'हार्दिक ने कहा कि, 'क्यूरेटरों और ग्राउंड स्टाफ को मिलकर ये सुनिश्चित करना चाहिए कि पिच समय से पहले तैयार रहनी चाहिए।'

रविवार को खेले गए मैच में दोनों टीमों को स्पिनरों के सामने काफी परेशानी हुई। मैच में कुल 30 ओवर स्पिनरों ने किए और 12 में से 6 विकेट लिए। इस पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया था।साथ ही गेंद भी बल्ले पर बहुत ज्यादा रुक कर आ रही थी। खास बात यह है कि, इस पूरे मैच में कुल 14 चौके लगे, जबकि एक भी छक्का नहीं लगा।

बता दें कि, इस सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया था। उस मैच के बाद भी हार्दिक (Hardik Pandya) ने पिच को लेकर नाखुशी जताई थी, जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी हैरानी जताई थी। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार