जर्मनी के फुटबॉल खिलाडी कार्ल-हेंज (सौजन्य: सोशल मीडिया) 
खेल

जर्मनी के महान डिफेंडर कार्ल-हेंज का निधन, फुटबॉल के 4 विश्व कप में हुए थे शामिल

फुटबॉल के 4 विश्व कप खेलने वाले जर्मनी के महान डिफेंडर कार्ल-हेंज का 85 वर्ष की उम्र में निधन होगया है।

अक्सा अंसारी

कोलोन: पश्चिम जर्मनी के लिए 1966 के फुटबॉल विश्व कप फाइनल सहित चार विश्व कप में खेलने वाले कार्ल-हेंज श्नेलिंगर का निधन हो गया। वह 85 बरस के थे। जर्मन सॉकर महासंघ और श्नेलिंगर के पूर्व क्लब कोलोन दोनों ने मंगलवार को उनके निधन की जानकारी दी लेकिन विस्तार से कुछ नहीं बताया।

बाएं छोर से डिफेंडर के रूप में खेलने वाले श्नेलिंगर ने पश्चिम जर्मनी के लिए 1958, 1962, 1966 और 1970 के विश्व कप में 17 मैच खेले। वह कुल मिलाकर 47 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। श्नेलिंगर की मौजूदगी वाली जर्मनी की टीम 1966 में विश्व कप ट्रॉफी जीतने के काफी करीब पहुंची जब उसे फाइनल में अतिरिक्त समय में इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

चार साल बाद उन्होंने विश्व कप सेमीफाइनल में इटली के खिलाफ अतिरिक्त समय में 3-4 की हार के दौरान अपने करियर का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय गोल दागा। इस मुकाबले को ‘सदी का मुकाबला' नाम दिया गया।

(एजेंसी)

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं