खेल

संन्यास लेने के बाद अब टेनिस कोर्ट में नज़र आए सचिन तेंदुलकर और MS धोनी, देखें तस्वीर

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह दोनों खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। लेकिन, इस बार क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि टेनिस कोर्ट में यह दोनों खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। 

दरअसल, महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) विज्ञापन की शूटिंग (Advertisement Shoot) के लिए टेनिस कोर्ट में उतरे हैं। यह दोनों खिलाड़ी इस तस्वीर में कैजुअल टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहने टेनिस खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। कई लोग इस तस्वीर को लाइक कर उसपर कमेंट कर रहे है। क्रिकेटर की भूमिका दिखाई देने वाले यह दोनों खिलाड़ी टेनिस कोर्ट में अच्छे लग रहे है। सोशल मीडिया पर फैंस इस फोटो में लगातार शेयर कर रहे हैं। 

बता दें कि, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर खिलाड़ियों में जाने जाते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उनके कई फैंस हैं। 

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट