जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप (डिजाइन फोटो) 
खेल

इस टूर्नामेंट में होगा भारत-पाक महामुकाबला, JWC में भिड़ेंगी 24 टीमें

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए 6 ग्रुप का ऐलान कर दिया गया है। भारत को पाकिस्तान के साथ ग्रुप बी रखा गया है। जिसमें भारत-पाक के अलावा चिली, स्विट्जरलैंड की टीम भी है।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को सौंपी गई है। भारत को आगामी एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2025 में पूल बी में पाकिस्तान, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया है।

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप भारत के चेन्नई और मदुरै में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा। पहली बार जूनियर वर्ल्ड कप में 24 टीमें हिस्सा लेने जा रही है। टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ समारोह का आयोजन अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के मुख्यालय में किया गया था। यह जूनियर लेवल पर सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। क्योंकि इससे पहले जूनियर लेवल 24 टीमें भाग नहीं ली है। टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है।

टीमों इन ग्रुप में बांटा गया

  • पूल ए: जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, आयरलैंड
  • पूल बी: भारत, पाकिस्तान, चिली, स्विट्जरलैंड
  • पूल सी: अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान, चीन
  • पूल डी: स्पेन, बेल्जियम, मिस्र, नामीबिया
  • पूल ई: नीदरलैंड, मलेशिया, इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया
  • पूल एफ: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, बांग्लादेश

एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम ने क्या कहा?

ड्रॉ समारोह में एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और हॉकी इंडिया के महानिदेशक आर.के. श्रीवास्तव शामिल हुए। एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हम 24 टीमों वाले पहले एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप की ओर यात्रा शुरू कर रहे हैं। यह सभी देशों के युवाओं को, विशेषकर उभरते राष्ट्रों के खिलाड़ियों को सशक्त करने की हमारी रणनीति का एक अहम हिस्सा है।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने भी इस ऐतिहासिक क्षण पर कहा कि आज हॉकी जगत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जब हम 24 देशों की भागीदारी वाले पहले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए पूल ड्रॉ कर रहे हैं। यह भारत के लिए गर्व का विषय है कि वह इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है।

गौरतलब है कि जर्मनी इस टूर्नामेंट का गत विजेता है, जिसने 2023 के फाइनल में फ्रांस को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम किया था।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!