- Hindi News »
- Sports »
- Neeraj Chopra Sponsors Fan Full Vvip Experience And Accommodation For Nc Classic
नीरज चोपड़ा जैसा बनना आसान नहीं, फैंस ने मांगे 2000 तो दिलावाया VVIP पास और…
नीरज चोपड़ा ने एक दिल जीतने वाला काम किया है। चोपड़ा ने एक फैंस को वीवीआई पास के साथ फाइव स्टार होटल में ठहरने का व्यवस्था भी करवाया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

नीरज चोपड़ा (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ओलंपिक विजेता और भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा ने हाल में गोल्डन स्पाइक मीट में खेलते हुए खिताब अपने नाम किया। अब वह बेंगलुरु में होने वाले एनसी क्लासिक में भाग लेंगे। यह प्रतियोगित 5 जुलाई को होगा। इसमें पीटर्स और रोहलेर भी हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट से पहले ही नीरज चोपड़ा चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस की डिमांड को पूरा करके सभी को खुश कर दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रंजीथ नाम के एक यूजर ने नीरज चोपड़ा क्लासिक के मेन अकाउंट की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि कोई उसे दो हजार रुपए दे तो वह कोयंबटूर से नीरज को देखने के लिए बेंगलुरु जा सकता है। यह ट्वीट देखते-देखते ही वायरल हो गया। जिसके बाद नीरज चोपड़ा ने जवाब दिया।
Hi, Ranjith. You've got a full VVIP experience waiting for you in Bengaluru because your trip to the @nc_classic is on me! 😊 And thanks to @RadissonHotels, you'll be staying about 90 metres away from me. See you soon! 😉 https://t.co/aQvkNEnLry — Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) June 27, 2025
नीरज चोपड़ा ने रंजीथ को जवाब देते हुए कहा कि उसे इवेंट देखने के लिए वीवीआईपी पास दिया जाएगा। वहीं इसके साथ ही उसे फाइव स्टार होटल में रहने की व्यवस्था की जाएगी। नीरज चोपड़ा ने ट्वीट का जवाब कुछ यूं दिया। “हेलो रजीथ। आपका फुल वीवीआईपी पास बंगलुरु में इतजार कर रहा है। क्योंकि आपके ट्रिप (नीरज चोपड़ा क्लासिक) का पूरा खर्चा मैं उठा रहा हूं और हां रैडिसन होटल का भी धन्यवाद। आप मेरे से सिर्फ 90 मीटर दूर रुके होंगे। जल्द मिलेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
वाह रे PSL! लाइव मैच में शान से पी सिगरेट, पाकिस्तान सुपर लीग का है मामला, शर्मनाक करतूत का वीडियो हुआ वायरल
RCB के गेंदबाज ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ ठोका मुकदमा, IPL 2026 खेलने के लिए पहुंचा कोर्ट
भारत में पहली बार हो रहा ऐसा मुकाबला
यह पहला मौका है जब भारत में किसी इंटरनेशनल जैवलिन थ्रो का आयोजन किया जाएगा। पहले यह प्रतियोगिता 24 मई को आयोजित की जानी थी। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के कारण इसे 5 जुलाई को आयोजित किए जाने का फैसला किया गया। इस प्रतियागिता का आयोजन ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चोपड़ा द्वारा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
भारत में नहीं होगा ओलंपिक 2036! IOC ने मेजबानी प्रक्रिया को लेकर लिया बड़ा फैसला
इस प्रतियोगिता को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से मंजूरी मिली हुई है। श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें दुनिया के सात सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ी और चोपड़ा सहित पांच भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
Neeraj chopra sponsors fan full vvip experience and accommodation for nc classic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Apr 03, 2026 | 03:03 PMसऊदी-बहरीन से दुबई तक हड़कंप! ईरान के निशाने पर ‘एक के बदले अरब जगत के 8 पुल’, तेहरान की धमकी बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 03:02 PMजन्मदिन विशेष: जब ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंच गए थे दुष्यंत चौटाला! हरियाणा के इस ‘लाल’ ने कैसे बदली सियासत?
Apr 03, 2026 | 02:54 PMNavi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Apr 03, 2026 | 02:50 PMफुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 02:43 PMपहलवान के दमदार अवतार में दिखेंगे राम चरण, पेड्डी की शूटिंग पहुंची अपने आखिरी पड़ाव पर
Apr 03, 2026 | 02:43 PMPune के कोंढवा में कचरे का संकट: कौसर बाग रोड पर हालात बदतर, लोग परेशान
Apr 03, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














