काबो वर्डे के खिलाफ लियोनेल मेसी (सौजन्य-IANS) 
खेल

FIFA World Cup: मेसी ने मैदान पर रचा नया इतिहास, डिएगो माराडोना का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर दुनिया को चौंकाया!

FIFA Lionel Messi Break Maradona Record: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेस मेसी ने अपने नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया हैं। उन्होंने डिएगो माराडोना का रिकॉर्ड तोड़कर सभी को चौंका दिया हैं।

प्रिया जैस

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी ने एक बार फिर खुद को दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर के रूप में साबित कर दिया है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी का लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है। मेसी हर मुकाबले एक के बाद एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। काबो वर्डे के खिलाफ खेले गए राउंड ऑफ 32 मुकाबले में भी मेसी ने एक और बड़ी उपलब्धि को अपने नाम किया।

मेसी फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट (गोल करने में मदद) करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डिएगो माराडोना का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह मकाम हासिल  है। मेसी वर्ल्ड कप में अब कुल 9 असिस्ट कर चुके हैं, जबकि माराडोना ने अपने करियर के दौरान विश्व कप में 8 असिस्ट किए।

आठ मुकाबलों में लगातार गोल

लियोनेल मेसी इसके साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार आठ मुकाबलों में गोल करने वाले भी पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने काबो वर्डे के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में एक गोल दागते हुए अर्जेंटीना को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

https://twitter.com/FIFAcom/status/2073181733399249281

अर्जेंटीना के कप्तान ने काबो वर्डे के खिलाफ मैच का पहला गोल किया। उन्होंने 29वें मिनट में लिसेंड्रो मार्टिनेज से मिले बेहतरीन पास को गोल में तब्दील किया। यह मेसी का विश्व कप में 20वां गोल रहा। फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड पहले ही मेसी अपने नाम कर चुके हैं।

सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

लियोनेल मेसी दो फीफा विश्व कप में 7 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। टॉप खिलाड़ियों की बात करें तो मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं। इन टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में मेसी को कड़ी टक्कर फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे से मिल रही है, जो 6 गोल कर चुके हैं।

अर्जेंटीना बनाम काबो वर्डे

लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना को काबो वर्डे के खिलाफ कड़े संघर्ष के बाद जीत नसीब हुई। 90 मिनट तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर था। हालांकि, अतिरिक्त समय में काबो वर्डे के खिलाड़ी डिने बोर्गस मेसी के एक शॉट को क्लियर करने के प्रयास में अपना ही गोल कर बैठे। यह गोल निर्णायक साबित हुआ, जिसके बूते अर्जेंटीना मुकाबले को 3-2 से अपने नाम करने में सफल रही।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल