ईशा देओल (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

HPL की ब्रांड एम्बेसडर बनीं ईशा देओल, नागपुर में होगा देश का पहला हैंडबॉल प्रो लीग का आयोजन

Handball Pro League 2026: हैंडबॉल प्रो लीग 2026 का आयोजन पहली बार नागपुर में होगा। यह टूर्नामेंट फरवरी 2026 में खेला जाएगा। इस लीग का ब्रांड एम्बेसडर अभिनेत्री ईशा देओल को बनाया गया है।

उज्जवल सिन्हा

Esha Deol Appointed as Brand Ambassador for HPL 2026: देश की हैंडबॉल राजधानी कहे जाने वाले नागपुर में पहली बार हैंडबॉल प्रो लीग (एचपीएल) का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल को लीग की ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया है। हैंडबॉल के प्रचार-प्रसार और इसकी लोकप्रियता को नई दिशा देने के उद्देश्य से यह लीग फरवरी 2026 में नागपुर के मनकापुर इनडोर स्टेडियम में खेली जाएगी।

हैंडबाल खिलाड़ी रह चुकी हूं : ईशा

इस आयोजन की आकर्षक पहचान बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री ईशा देओल होंगी। वह स्वयं हैंडबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने कहा, “हैंडबॉल मेरे दिल के बहुत करीब है। यह दुनिया का दूसरा सबसे तेज और रोमांचक खेल है। मैं हैंडबॉल प्रो लीग का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हूं। यह मंच हमारे खिलाड़ियों को वह सम्मान दिलाएगा जिसके वे हकदार हैं। मैं आप सबके साथ इस ऐतिहासिक आयोजन में मौजूद रहूंगी।”

फरवरी 2026 में जमेगा रंग

इस प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 15 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। आयोजन का दायित्व नागपुर जिला हैंडबॉल संघ (एनडीएचए), एन-कैश इवेंट्स और खेल सेना मंडल द्वारा संयुक्त रूप से निभाया जाएगा। इस लीग में कुल 12 उत्कृष्ट टीमें भाग लेंगी जिनमें 6 पुरुष और 6 महिला टीमें शामिल होंगी।

इस प्रकार होगी हर टीम

  • न्यूनतम 4 खिलाड़ी- विदर्भ से
  • अधिकतम 4 खिलाड़ी- महाराष्ट्र के अन्य भागों से
  • अधिकतम 4 खिलाड़ी - भारत के अन्य राज्यों से
  • अधिकतम 2 खिलाड़ी- विदेश से
  • 2 अंडर-21 खिलाड़ी (अनिवार्य)

52 लाख रुपये की इनामी राशि

52 लाख रुपये की कुल इनामी राशि के साथ यह प्रतियोगिता भारतीय हैंडबॉल के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी लीग साबित होगी। इस आयोजन से खिलाड़ियों को पेशेवर मंच मिलेगा और भारतीय हैंडबॉल को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। ब्रांड एम्बेसडर के रूप में ईशा देओल की मौजूदगी इस आयोजन को और अधिक आकर्षक बनाएगी।

जल्द ही होगी टीमों की नीलामी

आयोजकों ने बताया कि टीम के नाम आदि अक्टूबर और नवंबर माह में तय लिये जाएंगे। वहीं खिलाड़ियों की नीलामी नवंबर और दिसंबर माह के बीच होगी। टीम मालिकों को मार्गदर्शक, मेंटॉर और तकनीकी स्टाफ नियुक्त करने की स्वतंत्रता होगी। मुख्य कोच और सहायक कोच का चयन प्लेयर नीलामी में किया जाएगा। खास बात यह कि एचपीएल के मैचों का सीधा प्रसारण राष्ट्रीय टीवी, ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर किया जाएगा। उद्घाटन और समापन समारोह में प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार जवान तैनात

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश