द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी और नीरज चोपड़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
खेल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। हालांकि वह गोल्ड जीतने से चुक गए, लेकिन फिर भी रजत पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। जिसके बाद उन्हें देश-दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं। ऐसे में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है।

टोक्यो ओलंपिक के चैंपियन चोपड़ा ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक में रजत पदक जीता। वह लगातार दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले ट्रैक एवं फील्ड के पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का साकार रूप हैं। बार-बार उन्होंने अपनी श्रेष्ठता की बानगी दी है। भारत हर्षित है कि उन्होंने एक बार फिर ओलंपिक में सफलता पाई है।''

PM मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘रजत जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले असंख्य खिलाड़ियों को अपने सपने पूरे करने और देश को गौरवान्वित करने के लिये प्रेरित करते रहेंगे।'' राष्ट्रपति मुर्मू ने उम्मीद व्यक्त की कि चोपड़ा आगे भी देश के लिए पदक जीतेंगे। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने और इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई। वह लगातार दो ओलंपिक खेलों में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।''

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ट्वीट

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत को उन पर गर्व है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत को उम्मीद है कि नीरज चोपड़ा भविष्य में और अधिक पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाएंगे।'' खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को बधाई देते हुए कहा, ‘‘बधाई हो नीरज। आपने पूरे राष्ट्र को प्रेरित किया और दुनिया को दिखाया है कि दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता कैसी होती है। हमें आप पर गर्व है। वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित करने के लिए आपका आभार।''

पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीत कर इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर ने कहा, ‘‘आगे और आगे। उन्होंने एक बार फिर कर दिखाया और इस बार पेरिस में। नीरज चोपड़ा आप वास्तव में लाखों में एक हैं। ओलंपिक में एक और पदक के लिए बधाई।''

लंदन ओलंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज और पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के प्रमुख गगन नारंग ने कहा, ‘‘हार्ट ऑफ गोल्ड ने आज हमें उम्मीद की किरण दी। नीरज चोपड़ा आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण, दृढ़ता और सबसे ऊपर विनम्रता एक ऐसी चीज है जिसका सभी खिलाड़ियों को अनुकरण करने की जरूरत है।''

चोपड़ा ने बृहस्पतिवार रात स्टेडियम डी फ्रांस में भालाफेंक स्पर्धा में 89.45 के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा,‘‘हमारे स्टार नीरज चोपड़ा को लगातार दूसरा ओलंपिक पदक। आप भले ही स्वर्ण पदक से चूक गए हों, लेकिन फाइनल में आपकी प्रतिबद्धता और प्रयास वास्तव में प्रेरणादायक थे।''

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘‘आइकॉन प्रत्येक भारतीय के लिए खुशी लाए बिना कभी नहीं लौटता।'' भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिखा, ‘‘ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। आपकी दृढ़ता और जुनून देश को प्रेरित करता रहेगा। आपने एक बार फिर दिखाया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से सपनों को सच करने की कोई सीमा नहीं है।''

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा,‘‘नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई। ओलंपिक खेलों में लगातार दो पदक जीतने का अद्भुत कारनामा।'' पूर्व भारतीय कप्तान के. श्रीकांत ने कहा, ‘‘आपके समर्पण, कड़ी मेहनत और जुनून ने एक बार फिर हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है। आपका सफर एक अरब लोगों को प्रेरित करता है। हम आपके साथ इस अविश्वसनीय उपलब्धि का जश्न मनाते हैं। जयहिंद।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता