डी गुकेश (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद डी गुकेश पर हुई पैसों की बारिश, एक झटके में बने करोड़पति

गुकेश को चेस चैंपियनशिप जीतने के बाद करोड़ों का इनाम मिला। इस चैंपियनशिप को जीतकर गुकेश को 5 करोड़ से उपर की राशि मिली। गुकेश को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने के बाद 6,00,000 डॉलर मिले हैं।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने गुरुवार को रोमांचक मुकाबले में 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हराकर 18 साल की उम्र में सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने। गुकेश ने 14 बाजी के इस मुकाबले की आखिरी बाजी जीतकर लिरेन के 6.5 के मुकाबले जरूरी 7.5 अंक के साथ खिताब वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

गुकेश को इस चैंपियनशिप जीतने के बाद करोड़ों का इनाम मिला। इस चैंपियनशिप को जीतकर गुकेश को 5 करोड़ से उपर की राशि मिली। गुकेश को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने के बाद 6,00,000 डॉलर मिले हैं। अगर भारतीय रुपए की बात करें तो गुकेश को इस जीत से लगभग 5.09 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं इस टूर्नामेंट के रनरअप रहे चीन के लिरेन को 4,00,000 डॉलर मिले हैं। भारतीय रुपए के अनुसार लगभग 3.39 करोड़ रुपए मिले।

इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप की कुल प्राइज मनी 2.5 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय करेंसी में लगभग 20.75 करोड़ रुपये है। फिडे के अनुसार के खिलाड़ियों को प्रत्येक जीत पर 2,00,000 डॉलर दिए जाते हैं। भारतीय करेंसी में 1.68 करोड़ रुपए। जबकि शेष बची हुई राशि फाइनिलस्ट के बीच में बांटी जाती है।

गुकेश ने इस चैंपियनशिप में गेम 3, गेम 11 और गेम 14 जीता है। इस हिसाब से उन्हें 600000 डॉलर (लगभग 5.04 करोड़ रुपये) मिले। वहीं लिरेन ने गेम 1 और 2 जीते जिससे उन्हें 400000 डॉलर (लगभग 3.36 करोड़ रुपये) मिले। बचे 1.5 मिलियन डॉलर गुकेश और डिंग के बीच समान रूप से बांटे गए। गुकेश ने इस टूर्नामेंट को जीतकर कुल 11.45 करोड़ रुपए कमाए।

गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने के बाद कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से इस पल का सपना देख रहा था। जब यह पल आया तो मैं थोड़ा भावुक हो गया। मुझे जीत की उम्मीद नहीं थी। लेकिन फिर मुझे आगे बढ़ाने का मौका मिला। गुकेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी लिरेन के बारे में कहा कि मेरे लिए डिंग असली विश्व चैंपियन हैं। मुझे डिंग और उनकी टीम के लिए खेद है। मैं अपने प्रतिद्वंद्वी को धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z