लानी पैलिस्टर, जेना फॉरेस्टर और जेना जोन्स (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: स्विमिंग में ऑस्ट्रेलिया का जलवा, तीन स्वर्ण के साथ की शानदार शुरुआत

CWG 2026 Swimming: लानी पैलिस्टर, जेना फॉरेस्टर और जेना जोन्स ने बेहतरीन प्रर्दशन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को स्विमिंग और पैरा स्विमिंग में तीन स्वर्ण पदक दिलाई।

सृष्टि मौर्य

Australia Wins 3 Gold Medals CWG 2026 Swimming: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्विमिंग और पैरा स्विमिंग स्पर्धाओं के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। लानी पैलिस्टर, जेना फॉरेस्टर और जेना जोन्स ने ऑस्ट्रेलिया को गोल्ड दिलाया, जबकि दक्षिण अफ्रीका और मेजबान स्कॉटलैंड ने भी एक-एक स्वर्ण पदक जीता।

महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में लानी पैलिस्टर ने शुरुआत से अंत तक दबदबा बनाए रखते हुए स्वर्ण पदक जीता। न्यूजीलैंड की एरिका फेयरवेदर ने रजत और ऑस्ट्रेलिया की जेना फॉरेस्टर ने कांस्य पदक हासिल किया।

पैलिस्टर ने मां और गॉडमदर की विरासत बढ़ाई आगे

इस जीत के साथ पैलिस्टर ने अपनी मां जेनेल और गॉडमदर डॉन फ्रेजर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए कॉमनवेल्थ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने कहा कि पहला स्वर्ण पदक जीतना बेहद खास है और ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत करना गर्व की बात है। उन्होंने एरिका फेयरवेदर के साथ वर्षों से चली आ रही प्रतिस्पर्धा का भी जिक्र किया।

जेना फॉरेस्टर का शानदार प्रर्दशन

जेना फॉरेस्टर ने भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महिलाओं की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने दूसरे हाफ में जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी हमवतन हैना फ्रेडरिक्स को पीछे छोड़ दिया। फॉरेस्टर का ये दिन का दूसरा पदक रहा। इससे पहले वो 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य जीत चुकी थीं। मेजबान स्कॉटलैंड की केटी शनाहन ने अपने घरेलू पूल में रजत पदक हासिल किया।

जोन्स ने हासिल किया पहला स्वर्ण पदक

महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया की जेना जोन्स ने पैरा स्विमिंग में अपने देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। वेल्स की एला लेटन-जोन्स ने रजत और ऑस्ट्रेलिया की किर्राली हेज ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष फ्रीस्टाइल S13 में दक्षिण अफ्रीका का स्वर्ण

पैरा स्विमिंग पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के नाथन हेंड्रिक्स ने बड़ा उलटफेर करते हुए मेजबान स्कॉटलैंड के स्टार तैराक स्टीफन क्लेग को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इंग्लैंड के मैथ्यू रेडफर्न ने कांस्य पदक हासिल किया।

डंकन स्कॉट ने दिखाया दम

मेजबान स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक स्टार तैराक डंकन स्कॉट ने दिलाया। उन्होंने पुरुषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले स्पर्धा में 1:56.38 मिनट का गेम्स रिकॉर्ड समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। न्यूजीलैंड के लुईस क्लेयरबर्ट दूसरे और इंग्लैंड के टॉम डीन तीसरे स्थान पर रहे। डंकन स्कॉट की जीत के बाद स्टेडियम में दर्शकों ने जोरदार उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तैराकी पदक विजेता

महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल

पदक खिलाड़ी देश
🥇 स्वर्ण लानी पैलिस्टर ऑस्ट्रेलिया
🥈 रजत एरिका फेयरवेदर न्यूज़ीलैंड
🥉 कांस्य जेना फॉरेस्टर ऑस्ट्रेलिया

महिलाओं की 200 मीटर बैकस्ट्रोक

पदक खिलाड़ी देश
🥇 स्वर्ण जेना फॉरेस्टर ऑस्ट्रेलिया
🥈 रजत केटी शनाहन स्कॉटलैंड
🥉 कांस्य हैना फ्रेडरिक्स ऑस्ट्रेलिया

महिला 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13

पदक खिलाड़ी देश
🥇 स्वर्ण जेना जोन्स ऑस्ट्रेलिया
🥈 रजत एला लेटन-जोन्स वेल्स
🥉 कांस्य किर्राली हेज ऑस्ट्रेलिया

पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13

पदक खिलाड़ी देश
🥇 स्वर्ण नाथन हेंड्रिक्स दक्षिण अफ्रीका
🥈 रजत स्टीफन क्लेग स्कॉटलैंड
🥉 कांस्य मैथ्यू रेडफर्न इंग्लैंड

पुरुषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले

पदक खिलाड़ी देश
🥇 स्वर्ण डंकन स्कॉट स्कॉटलैंड
🥈 रजत लुईस क्लेयरबर्ट न्यूज़ीलैंड
🥉 कांस्य टॉम डीन इंग्लैंड

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा