जादुमणि सिंह ने पाकिस्तान खिलाड़ी रहमान को हराया (सौजन्य-IANS) 
खेल

CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर

Commonwealth Games (CWG) 2026 Boxing: जादूमणि सिंह ने पाकिस्तान के रहमान सुमामा को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रीति पवार ने भी शानदार जीत दर्ज कर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

प्रिया जैस

CWG 2026 India Boxing: रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारतीय मुक्केबाजों की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जादुमनी सिंह ने एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को हराया, जबकि एशियाई खेलों की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रीति पवार ने आसानी से जीत हासिल की। SEC सेंटर में "भारत माता की जय" और "इंडिया, इंडिया" के जोरदार नारों के बीच, जादुमनी के मुकाबले की शुरुआत से पहले ही माहौल जोश और उत्साह से भरा हुआ था।

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान पुरुषों के 55kg कैटेगरी के 'राउंड ऑफ 16' मुकाबले में पाकिस्तान के रहमान सुमामा को हराने के बाद भारतीय फैंस ने बॉक्सर मंडेन्गबाम जादुमनी सिंह को अपने कंधों पर उठा लिया।

जादूमणि सिंह ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को चटाई धूल

पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने 'राउंड ऑफ-16' में पाकिस्तान के रहमान को 5-0 से धोया। जादूमणि ने पहले राउंड को 3-2 से अपने नाम किया। राउंड-2 में जादूमणि को सभी जजों ने 10-10 अंक दिए। इससे पहले, राउंड ऑफ-32 में भारतीय मुक्केबाज ने स्कॉटलैंड के एरॉन कुलेन को 5-0 से मात दी थी।

प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर प्रीति ने 'राउंड ऑफ 16' में मलावी की डेबरा मिटेंजे के खिलाफ 'रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट' (आरएससी) के जरिए शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरी ओर, पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को धूल चटाकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

स्कोरकार्ड पर प्रीति का दबदबा

54 किलोग्राम महिला वर्ग में प्रीति शुरू से ही मुकाबले पर पूरी तरह हावी नजर आईं और पहले राउंड में सभी पांच जजों ने उनके पक्ष में फैसला दिया। भारतीय बॉक्सर ने कई सटीक पंच मारे, जिसके कारण रेफरी को दूसरे राउंड में 2:13 मिनट पर मुकाबला रोकना पड़ा और इस तरह उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की।

जजों के स्कोरकार्ड में उनका दबदबा साफ दिखा। चार जजों ने पहला राउंड 10-9 से उनके पक्ष में दिया, जबकि एक जज ने 10-8 का स्कोर दिया। मुकाबला रोके जाने से पहले मिटेंजे दो बार नॉकडाउन भी हुईं। इस जीत के साथ प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां 28 जुलाई को उनका मुकाबला नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड से होगा।

क्लाइड ने भी राउंड ऑफ 16 में घाना की बामफो को सर्वसम्मत फैसले (5-0) से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम आठ में जगह बनाई है। क्वार्टर फाइनल का मुकाबला भारतीय बॉक्सर के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है, क्योंकि इसमें सेमीफाइनल में जगह बनाने का दांव लगा होगा।

भारत की पदक तालिका

भारत ने रविवार शाम तक अपनी झोली में दो और पदक डाले। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। चानू ने कुल 190 किग्रा भार (85 स्नैच और 105 क्लीन एंड जर्क) उठाया।

इससे पहले, वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किग्रा वजन उठाया, जिसके बाद क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा वजन उठाने में सफलता हासिल की।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान