क्रिस्टियानो रोनाल्डो  
खेल

बिनेंस को प्रमोट करना स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पड़ा भारी, दर्ज हुआ मुकदमा- रिपोर्ट

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: वर्ल्ड के नंबर वन फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार रोनाल्डो पर मुकदमा दर्ज हुआ है। यह खबर आग की तरह फैल गई है, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी मायूस हो गए हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Sue On Cristiano Ronaldo) बिनेंस (Binance) को बढ़ावा देने के मामले में फंस गए हैं। 

रोनाल्डो पर बीते 27 नवंबर को फ्लोरिडा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो पर मुकदमा माइकल सिजेमोर, मिकी वोंगडारा और गॉर्डन लुईस ने दर्ज कराया है, इन तीनों ने कहा है कि रोनाल्डो की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। ज्ञात हो कि क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म बिनेंस को क्रिस्टियानो रोनाल्डो प्रमोट करते हैं। ऐसे में यह खबर मिली है कि बिनेंस एक्सचेंज को हाल ही में 4.3 बिलियन डॉलर का भुगतान करना पड़ा था। रिपोर्ट्स की मानें तो रोनाल्डो ने बिनेंस के साथ अनरजिस्टर्ड शेयर्स की बिक्री को बढ़ावा दिया। जिसकी वजह से याचिकाकर्ताओं को काफी घाटा हुआ है। 

https://twitter.com/WatcherGuru/status/1729758677647724947

बता दें कि बिनेंस एक्सचेंज और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच 2022 में डील फाइनल हुई थी। जिसके बाद रोनाल्डो ने बिनेंस को प्रमोट करने की शुरुआत कर दी। ऐसे में रोनाल्डो के प्रचार ने उनके लाखों चाहने, फैंस और समर्थकों ने बिनेंस प्लेटफॉर्म पर इंवेस्ट किया। अब शिकायत करने वालों का कहना है कि बिनेंस ने अन रजिस्टर्ड शेयर बेचे और यह तभी संभव हुआ, जब रोनाल्डो ने कंपनी का प्रमोशन किया।

क्या है बिनेंस?

बिनेंस एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कंपनी है, जिसकी स्थापना 2017 में हुई थी। बिनेंस ओल्ड कॉइन पर फोकस करता है। इस प्लेटफॉर्म पर बिटक्वाइन से बिटक्वाइन ट्रेड किया जा सकता है। यह कंपनी करीब 350 तरह की क्रिप्टो करेंसी और वर्चुअल टोकंस के बिजनेस करती है। 

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां