नई दिल्ली: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आईपीएल (IPL) में उन्हें बल्लेबाजी करता देख उनके फैंस आज भी काफी खुश होते हैं। आज इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनके फैन फॉलोइंग (MS Dhoni Fan Following) में कोई कमी नहीं आई है। इस समय धोनी का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक फैन को सड़क किनारे ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दिए।
अपने फेवरेट क्रिकेटर से ऑटोग्राफ मिलने की चाह हर किसी की होती है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह भी काफी देखने मिलता है कि, अपने पसंदीदा स्टार के साथ सेल्फी लेने में लोग काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में एमएस धोनी को सड़क किनारे अपने एक फैन को ऑटोग्राफ देते हुए देख लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
https://twitter.com/TheDhoniEmpire/status/1601962815753158658
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, धोनी अपने फैन को किसी कागज या हाथ में नहीं, बल्कि उसकी टी शर्ट के पीछे। ऑटोग्राफ दे रहे हैं। धोनी से ऑटोग्राफ लेकर उनका फैन काफी खुश भी हुआ। हालांकि, ये वीडियो कहां का हैं, फिलहाल इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।
इस वीडियो को धोनी के एक फैन अकाउंट- 'धोनी एंपायर' ने शेयर किया था। धोनी का यह फ्रेंडली नेचर देखकर लोग जमकर उनकी सराहना कर रहे हैं। धोनी की एक बड़ी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं फीफा विश्व कप 2022 के एक मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर धोनी का पोस्टर भी देखा गया।