जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ZIM vs AFG Test: जिम्बाब्वे टीम के लिए ऐतिहासिक रहा ये मैच, 12 साल बाद घर पर जीता टेस्ट मुकाबला

Zimbabwe vs Afghanistan: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने टेस्ट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और अफगानिस्तान को आसानी से मात दी। अपने घर पर उसने करीब 12 साल के बाद ये जीत हासिल की।

संजय सिंह बिष्ट

Zimbabwe Wins test Match by an Innings: टेस्ट क्रिकेट के दौर में एक बार फिर रोमांच देखने को मिला। जहां पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच रावलपिंडी में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जारी है, वहीं जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेला गया टेस्ट मैच समाप्त हो गया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने अफगानिस्तान को पारी और 73 रनों से मात दी। यह जिम्बाब्वे की टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार पारी से जीत है और इस जीत को टीम की सबसे यादगार सफलता माना जा रहा है।

अफगानिस्तान को पारी से हराने का प्रदर्शन

हरारे में खेले गए इस टेस्ट मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और केवल 127 रन ही बना पाए। टीम के लिए रहमानुल्ला गुरबाज ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम ने जब बल्लेबाजी की, तो उसने 359 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। बेन करन ने 121 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सिकंदर रजा ने 65 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में भी जिम्बाब्वे की गेंदबाजी ने कोई मौका नहीं छोड़ा। टीम ने 159 रन ही बना पाए। इब्राहिम जादरान ने 42 और बशीर शाह ने 32 रन बनाकर कुछ राहत दी, लेकिन कुल स्कोर जिम्बाब्वे की पहली पारी के मुकाबले काफी पीछे रहा। इस प्रकार जिम्बाब्वे ने पारी और 73 रन से मैच अपने नाम किया।

जिम्बाब्वे के लिए ऐतिहासिक जीत

इस जीत से जिम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। इससे पहले टीम दो बार पारी से जीत दर्ज कर चुकी थी। 1995 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को पारी और 64 रन से हराया था। इसके बाद 2021 में बांग्लादेश को पारी और 32 रन से मात दी गई। खास बात यह है कि जिम्बाब्वे ने करीब 12 साल बाद अपने घर पर टेस्ट जीत दर्ज की है। पिछली घरेलू जीत 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ हुई थी।

जिम्बाब्वे की टीम की यह जीत न केवल रिकॉर्ड के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि टीम के आत्मविश्वास और घरेलू क्रिकेट के स्तर को भी दर्शाती है। इस जीत ने दर्शकों और फैंस को काफी उत्साहित कर दिया और जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए नया उत्साह पैदा किया।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा