स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रचा इतिहास, एसोसिएट टीम के तौर पर पहली बार किया ये गजब कारनामा

Scotland Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए। इसके साथ ही स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप में 200 रन बनाने वाली पहली एसोसिएट टीम बन गई है।

संजय सिंह बिष्ट

Scotland Scripts History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सातवां मुकाबला स्कॉटलैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में स्कॉटलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली को 73 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए और इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।

एसोसिएट टीम के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर

स्कॉटलैंड ने 200 रन का आंकड़ा पार करते ही इतिहास रच दिया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी एसोसिएट टीम ने 200 या उससे ज्यादा रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूएसए के नाम था, जिसने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ 197 रन बनाए थे। स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाजों से लेकर मध्यक्रम तक सभी ने उपयोगी योगदान दिया, जिसके कारण टीम 207 रन तक पहुंचने में सफल रही।

एसोसिएट टीमों के सबसे बड़े स्कोर

  • 207/4- स्कॉटलैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026
  • 197/3- यूएसए बनाम कनाडा, डलास, 2024
  • 194/5- कनाडा बनाम यूएसए, डलास, 2024
  • 193/4- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
  • 189/4- आयरलैंड बनाम नीदरलैंड्स, सिलहट, 2014

स्कॉटलैंड की दूसरी सबसे बड़ी जीत

रनों के अंतर से देखें तो यह जीत टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों के लिए दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। सबसे बड़ी जीत नेपाल के नाम है, जिसने 2014 में हांगकांग को 80 रन से हराया था। वहीं 2016 में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया था और 2022 में नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रन से मात दी थी।

मैच का पूरा हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड को जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 126 रन की मजबूत साझेदारी हुई। इस शानदार शुरुआत के दम पर स्कॉटलैंड ने 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। इटली के लिए बेन मैनेंटी ने संघर्ष करते हुए 31 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO